विद्यार्थियों की सफलता पर कलेक्टर मलिक ने दी बधाई व शुभकामनाएं…

www.khabarwala.news

schedule
2023-05-10 | 16:57h
update
2023-05-10 | 16:57h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
विद्यार्थियों की सफलता पर कलेक्टर मलिक ने दी बधाई व शुभकामनाएं…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

12वीं में ऋतु बंजारे और 10वीं में दीपक भाण्डेकर ने मेरिट में बनाई जगह

घनश्याम यादव/गरियाबंद -देवभोग@खबरवाला न्यूज :- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज दोपहर 10 वीं और 12 वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए। जिसमें गरियाबंद जिले की कक्षा 12 वीं में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, छुरा की छात्रा कु. ऋतु बंजारे ने 96.20 प्रतिशत अंकों के साथ स्टेट टॉप-10 में 6वें रैंक पर रही। इसी तरह सरस्वती शिशु मंदिर, कोपरा के दीपक भाण्डेकर 96.86 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए 10वें रैंक पर रहे।

विद्यार्थियों की सफलता पर कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने इस सफलता के लिए सभी विद्यार्थियों को पूरे जिला प्रशासन की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कलेक्टर श्री मलिक ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते कहा कि उनकी सफलता दूसरे छात्रों के प्रेरणा देंगे। उन्होंने कहा कि जिले में छात्रों के बेहतर शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.05.2026 - 15:16:08
Privacy-Data & cookie usage: