Cg board result : रायगढ़ की विधि 12वीं, जशपुर के राहुल 10वीं में किया टॉप…CM बघेल ने सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं दी…

www.khabarwala.news

schedule
2023-05-10 | 09:59h
update
2023-05-10 | 09:59h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
Cg board result : रायगढ़ की विधि 12वीं, जशपुर के राहुल 10वीं में किया टॉप…CM बघेल ने सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं दी…

raipur@khabarwala.news

रायपुर: छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी हो गए। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागृह में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने नतीजे जारी किया है। रायगढ़ की विधि भोंसले 12वीं की टॉपर रहीं। जांजगीर के विवेक अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी टॉपरों को बधाई दी है।

10वीं में राहुल यादव ने 593/600 अंक हासिल करके पहला स्थान हासिल किया है। प्रदेश में 10वीं का परीक्षा परिणाम 75.05 फीसदी रहा। जबकि 12वीं का परीक्षा परिणाम 79.96 फीसदी रहा। स्टूडेंट्स माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट http://cgbse.nic.in और http://results.cg.nic.in में रिजल्ट देख सकते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर राइड कराया जाएगा। भूपेश बघेल ने कहा, जिन बच्चों को आशा अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं हुआ है। उन्हें सीख लेते हुए आगे और मेहनत करना चाहिए। असफलता ही सफलता की सीढ़ी है। इसको ध्यान में रखते हुए वे निराश न हों। और दोबारा मेहनत से पढ़ाई करके सफलता प्राप्त करें।

Advertisement

10 टॉपरों में टॉप-5 में में 3 स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्रों ने बाजी मारी है। 12 वीं में टॉप 10 में 6 लड़कियों ने बाजी मारी है। 10 वी में टॉप-10 में 5 लड़कियों ने बाजी मारी है।

 

3 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी 10 वीं परीक्षा

 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल की परीक्षा में 3 लाख 30 हजार 681 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 1 लाख 52 हजार 891 बालक और 1 लाख 77 हजार 790 बालिकाएं शामिल हुईं। जिनमें 3 लाख 30 हजार 055 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गए। परीक्षार्थियों में पहली श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,09,903 (33.30 फीसदी) है। दूसरी श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,19,901 (36.32 फीसदी) है। और तीसरी श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 17,914 (5.43 प्रतिशत) है। 03 परीक्षार्थी श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

 

79.96 फीसदी रहा 12वीं का रिजल्ट

 

12वीं में 3,23,625 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिनमें 1,43,919 बच्चे और 1,79,706 बच्चियों ने हिस्सा लिया जिनमें 3,23,266 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 2,58,500 है। 83.64 फीसदी बेटियां और 75.36 फीसदी बच्चे सफल हुए हैं। पहली श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 87,140 (26.96 प्रतिशत) है। द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,45,965 (45.15 प्रतिशत) है। और तीसरी श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 25,377 (7.85 प्रतिशत) है। 18 परीक्षार्थी श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। 22,751 परीक्षार्थियों को पूरक परीक्षा देनी होगी।

7 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स हुए है शामिल

 

इस बार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 7 लाख के करीब स्टूडेंट शामिल हुए थे। जिसमें 12वीं में 3 लाख 27 हजार 935 स्टूडेंट,और 10वीं में 3 लाख 37 हजार 293 स्टूडेंट हिस्सा लिए थे। इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 2 हजार 418 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

हेल्पलाइन नंबर में तनाव दूर करेंगे एक्सपर्ट

 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के रिजल्ट जारी होने के साथ स्टूडेंट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002334363 भी जारी किया है। इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से स्टूडेंट रिजल्ट से होने वाले तनाव और भविष्य के लिए मार्गदर्शन ले सकेंगे। इस हेल्पलाइन में मनोचिकित्सक,मनोवैज्ञानिक,करियर काउंसलर समेत सहायक प्राध्यापक मार्गदर्शन देंगे। ये हेल्पलाइन नंबर 10 मई से 18 मई तक चालू रहेगा। जो दो शिफ्ट में काम करेगा। जिसमें पहली शिफ्ट 10.30 से 1.30 बजे तक जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।

देखिए 12वीं के टॉपरों की लिस्ट

अब देखिए 10वीं के टॉपरों की लिस्ट…

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 03:58:06
Privacy-Data & cookie usage: