रीपा में चल रही गतिविधियों के बाद डिस्प्ले एवं प्रशिक्षण कक्ष में समूह की महिलाओं से मुख्यमंत्री ने की सामूहिक चर्चा…

www.khabarwala.news

schedule
2023-05-08 | 10:53h
update
2023-05-08 | 10:53h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
रीपा में चल रही गतिविधियों के बाद डिस्प्ले एवं प्रशिक्षण कक्ष में समूह की महिलाओं से मुख्यमंत्री ने की सामूहिक चर्चा…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 08 मई 2023 : डेहरकापा की रुक्मिणी नवरंग ने बताया कि हम लोग यहां कई तरह का कार्य कर रहे हैं। दोना पत्तल से हर महीने दस हजार रुपए तक कमा ही रहे हैं। अब मछली पालन भी आरंभ कर दिया है।

 

. आदर्श स्वसहायता समूह की अनूपा यादव ने कहा कि हम लोगों ने बकरी पालन आरंभ किया है। इससे 60 हजार रुपए से अधिक आमदनी अर्जित कर ली है। मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अनूपा ने बताया कि आप जिस तरह से गौठानों को बढ़ावा दे रहे हैं। उससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो रही है।

 

. मिनी माता स्वसहायता समूह की संध्या साहू ने बताया कि शासन द्वारा 10 नग सिलाई मशीन हमें दिया है। हम लोग आर्डर ले रहे हैं। 2 महीने में 20 हजार रुपए के कपड़े बेच चुके हैं। मुंगेली के सीमार्ट के माध्यम से 5 हजार जूट का आर्डर मिला है। अभी हम इस पर काम कर रहे हैं।

 

. मुख्यमंत्री ने समूह के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग बड़े पैमाने पर इतने सारे कार्य कर रहे हैं और आरंभिक समय में ही आप लाभ कमाने लगे हैं। इससे निश्चित ही आपका उत्साह बढ़ते रहेगा और आप तेजी से अपनी गतिविधियों को बढ़ाएंगे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 13:17:36
Privacy-Data & cookie usage: