बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन मोचा -7 मई से एक्टिव हो सकता है साइक्लोन मोचा…

www.khabarwala.news

schedule
2023-05-06 | 08:15h
update
2023-05-06 | 08:15h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन मोचा -7 मई से एक्टिव हो सकता है साइक्लोन मोचा…

raipur@khabarwala.news

नई दिल्ली : उत्तर भारत में हुई बारिश के बाद अमृतसर की अनाज मंडी में पानी भर गया, जिससे वहां लाखों मीट्रिक टन अनाज भीग गया। – Dainik Bhaskar

उत्तर भारत में हुई बारिश के बाद अमृतसर की अनाज मंडी में पानी भर गया, जिससे वहां लाखों मीट्रिक टन अनाज भीग गया।

Advertisement

बारिश का मौसम अभी कुछ दिन और बना रह सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को चेतावनी जारी की कि 7 से 9 मई के बीच बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती तूफान मोचा एक्टिव हो जाएगा। इसकी वजह से न सिर्फ देश के पूर्वी हिस्से में बारिश होगी, बल्कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तरप्रदेश में अगले 4 दिन तक मौसम खराब रह सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने मछुआरों को अगले 4 दिनों तक समंदर से दूर रहने की सलाह दी है।

यही नहीं, देश के दक्षिणी राज्यों और उत्तर के पहाड़ी राज्यों में भी बारिश होगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पहाड़ियों पर बेमौसमी बर्फबारी की आशंका है। मौसम में बदलाव से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान भी नहीं बचेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, इन तीन राज्यों में ओलावृष्टि की आशंका है। केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन मोचा। मैप सोर्स- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग

बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन मोचा। मैप सोर्स- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार भारत में अब तक प्री-मानसून सीजन में 28% ज्यादा बारिश हो गई है। जबकि मध्य भारत में सामान्य से 268% ज्यादा बारिश हुई है। वहीं 21 अप्रैल के बाद देश में कहीं भी लू चलने की खबरें नहीं मिली हैं।

उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे 12 घंटे बाद खुला, यात्रा सुचारू

बद्रीनाथ हाईवे 12 घंटे बाद शुक्रवार को यातायात के लिए फिर खोल दिया गया। इसके बाद जगह-जगह फंसे 10 हजार से ज्यादा यात्री आगे के लिए रवाना हुए। जोशीमठ से करीब 13 किमी दूर हेलंग के पास गुरुवार शाम को चारधाम मार्ग को जोड़ने वाली बारहमासी सड़क के चौड़ीकरण का काम चल रहा था। तब कुछ मलबा गिरने से रास्ता जाम हो गया था।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 11:51:02
Privacy-Data & cookie usage: