मुख्यमंत्री से जिला पंचायत दुर्ग की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात…

www.khabarwala.news

schedule
2023-05-04 | 14:31h
update
2023-05-04 | 14:31h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री से जिला पंचायत दुर्ग की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर 04 मई 2023 : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में जिला पंचायत दुर्ग की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा भुनेश्वर यादव ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, भिलाई चरोदा के महापौर श्री निर्मल कोसरे और केश-शिल्प कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री नन्द कुमार सेन मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती पुष्पा भुनेश्वर यादव को दुर्ग जिला पंचायत के अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू, जिला पंचायत दुर्ग के सदस्यगण श्री शमशीर कुरैशी, श्री आकाश कुर्रे, श्रीमती योगिता चंद्राकर, श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम, श्री मोरध्वज साहू के अलावा जनपद पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष श्री झमित गायकवाड़ मौजूद थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 18:23:15
Privacy-Data & cookie usage: