www.khabarwala.news
raipur@khabarwala.news
कोरिया, 02 मई 2023 : उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन अयोग द्वारा आगामी समस्त निर्वाचनों में महिलाओं की शतप्रतिशत भागीदारी के लिए महिला मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के प्रति प्रेरित करने हेतु स्वीप कार्ययोजना के अन्तर्गत प्रत्येक मतदान केन्द्र पर नवविवाहित वधू सम्मान समारोह के आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अन्तर्गत मतदान केंद्र क्षेत्र में विगत 03 वर्षों में विवाहोपरांत आने वाली समस्त नवविवाहिता वधुओं का मतदान केन्द्र पर सम्मान किया जाना है।
इस सम्बंध में उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बैकुण्ठपुर तथा तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बैकुण्ठपुर एवं बचरापोड़ी को पत्र जारी कर नवविवाहिता वधुओं के सम्मान समारोह का आयोजन कर 22 मई 2023 तक निर्धारित प्रारूप में जानकारी उपलब्ध कराने कहा है।