राशिफल 2 मई 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-05-02 | 03:45h
update
2023-05-02 | 03:45h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 2 मई 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

 आज का राशिफल –

मेष राशि (Aries)-

मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा, लेकिन आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग आज साथी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं. आप अपने माता पिता की सेवा मे भी दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे.

वृषभ राशि (Taurus)-

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन तरक्की के नए-नए मार्ग मार्ग खोलेगा. आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा. यदि आपको कोई लेनदेन से संबंधित मामला लंबे समय से परेशान कर रहा है, तो उसमें आप अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं. सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किई बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है.

मिथुन राशि (Gemini)-

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन की शुरुआत बेहतर रहने वाली है, लेकिन उन्हें अपनी किसी गलती को आज जीवनसाथी के सामने स्वीकारना होगा और मित्रों के साथ मिलकर आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं. यदि पिताजी को कोई रोग सता रहा था, तो आज उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है. आपको भाइयों की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है.

Advertisement

कर्क राशि (Cancer)-

कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा. आपकी आय आय में वृद्धि होने से खुशी होगी, लेकिन आप अपने कुछ खर्चों को भी बढ़ा सकते हैं, इसके साथ-साथ आप अपनी बचत की योजनाओं पर भी ध्यान लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. संतान के कामों को लेकर आप ढील भी ना बरते, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं.

सिंह राशि (Leo)-

सिंह राशि के जातकों का यदि कोई लेनदेन से संबंधित मामला लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह भी आज पूरा हो सकता है. किसी कानूनी मामले में आपकी किसी से कहासुनी हो सकती है. यदि आपको कोई परिजन आपके घर आए, तो आप उनसे पुराने गिले-शिकवे ना दिखाएं. मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलता दिख रहा है.

कन्या राशि (Virgo)-

कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है. आपको आज एक साथ कई काम हाथ आने से आपकी व्याक्राग्रता बढेगी. यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति संस्था से ऋण लेना चाहते हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा. आपकी किसी ने किसी काम को पहल करने की आदत आज आपको नुकसान दे सकती है. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. आप किसी बड़ी प्रॉपर्टी में आज हाथ डालने से पहले अपने धन की स्थिति को अवश्य जाचे. घर में यदि आप किसी सदस्य के कैरियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले, तो उसमें आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपको अपने कुछ कामो को कल पर टालने से बचना होगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. आपको अपने किसी रुके हुए काम को पूरा करके संतुष्टि होगी और यदि आप शेयर मार्केट में अपने धन का निवेश करेंगे, तो इससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बहुत से छुटकारा मिलता दिख रहा है.

धनु राशि (Sagittarius)-

धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है. आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा. आपको किसी नए काम की शुरुआत करने से भी अच्छा लाभ मिलेगा, लेकिन आप अपनी दिल में छुपे राज को आज अपने जीवनसाथी के सामने जाकर कर सकते हैं. कार्य क्षेत्र में आपको अपने कामों के प्रति सतर्क रहना होगा.

मकर राशि (Capricorn)-

मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है. किसी कानूनी मामले में आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपकी कोई नया वाहन खरीदने की इच्छा आज पूरी हो सकती है. किसी मित्र से आप अपने मन की किसी बात को कह सकते हैं.

कुंभ राशि (Aquarius)-

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ उलझने लेकर आने वाला है. आपको समझ नहीं आएगा कि जिस इस काम को करु या ना करू. आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है.आप यदि संतान को कुछ जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेंगी. आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है. आपको किसी काम के लिए आज अपने भाइयों से धन संबंधित मदद लेनी पड़ सकती है.

मीन राशि (Pisces)-

मीन राशि के जातक आज अपने व्यवसाय के कामों को लेकर परेशान रहेंगे, इसके लिए उन्हें अपने जूनियर से मदद लेनी पड़ सकती है. आपको संतान की पढ़ाई की ओर विशेष ध्यान देना होगा. माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा होगा. आपको किसी नये निवेश कों करने से पहले अपने भाइयों से बातचीत अवश्य करनी होगी.

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 23:52:17
Privacy-Data & cookie usage: