राज्य और देश के नवनिर्माण में श्रमिकों का योगदान महत्वपूर्ण: संसदीय सचिव चंद्राकर

www.khabarwala.news

schedule
2023-05-01 | 16:23h
update
2023-05-01 | 16:23h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राज्य और देश के नवनिर्माण में श्रमिकों का योगदान महत्वपूर्ण: संसदीय सचिव चंद्राकर

raipur@khabarwala.news

रायपुर, 1 मई 2023 : अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर महासमुन्द जिले में बोरे-बासी तिहार मनाया गया, इस त्यौहार में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों ने श्रमिकों के साथ सामूहिक रूप से हिस्सा लेकर श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विनोद चन्द्राकर ने कहा कि आज मजदूरों के सम्मान का दिन है। राज्य और देश के नवनिर्माण में श्रमिकों का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने निवास पर ही बोरे-बासी का स्वाद लिया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य में मजदूर दिवस के दिन श्रमिकों के प्रति सम्मान का भाव प्रकट करने के लिए बोरे-बासी तिहार का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement

महासमुन्द जिले में आयोजित बोरे-बासी तिहार में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारी, श्रमिक बंधुओं, पत्रकारगण व आम नागरिकों ने बोरे-बासी खाकर श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, सिरपुर विशेष क्षेत्र प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सतीश जग्गी ने भी बोरे बासी खाया। वहीं कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर और जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक ने वन प्रबंधन समिति ग्राम कुहरी के पदाधिकारियों, तेंदूपत्ता श्रमिकों व यहां कार्य करने वाले मजदूरों के साथ बोरे-बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान किया। कलेक्टर महासमुन्द ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि श्रमिकों के परिश्रम से देश में तरक्की और खुशहाली आती है। श्रमिक समाज के अभिन्न अंग हैं। समाज और देश के विकास में उनका अमूल्य योगदान है। पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह ने भी सामूहिक रूप से बोरे बासी तिहार में हिस्सा लिया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 05:55:36
Privacy-Data & cookie usage: