कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने की 01 मई को बोरे बासी खाने की अपील…

www.khabarwala.news

schedule
2023-04-29 | 10:51h
update
2023-04-29 | 10:51h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने की 01 मई को बोरे बासी खाने की अपील…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

धमतरी, 29 अप्रैल 2023 : कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने धमतरी जिले वासियों से 01 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर मेहनतकश श्रमवीरोें के सम्मान में बोरे बासी खाने की अपील की है। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, परंपराएं, तीज-त्यौहार, बोली-भाषा, खेलकूद इन सबके संरक्षण एवं संवर्धन हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में हमारे प्रदेश में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक व्यंजन और खानपान को भी आगे बढ़ाने के लिए भरपूर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ’बोरे बासी’ हमारे छत्तीसगढ़ के समूचे मेहनतकश लोगों का पांरपरिक और पंसदीदा आहार है। उन्होंने जिले के सभी जन प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित सभी जिलेवासियों से 01 मई को अंर्तराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर हमारे मेहनतकश श्रमवीरों के सम्मान में अनिवार्य रूप से बोरे बासी खाकर छत्तीसगढ़ की परंपरा एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 06:23:11
Privacy-Data & cookie usage: