आज का राशिफल 27 अप्रैल 2023: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-04-27 | 03:39h
update
2023-04-27 | 03:40h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज का राशिफल 27 अप्रैल 2023: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशिफल: किसी परिचित से मिलेगा लाभ

मेष राशिफल: किसी परिचित से मिलेगा लाभ

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन किसी विशेष आयोजन की व्यवस्था में अधिक रहने वाला है। आज आपको दफ्तर में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। वरना आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों को आज किसी परिचित के माध्यम से काफी लाभ मिल सकता है। हालांकि, आज आप अपने भाई के स्वास्थ्य की चिंता को लेकर परेशान हो सकते हैं। आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

 

वृषभ राशिफल: उन्नति से प्रसन्न होगा मन

वृषभ राशिफल: उन्नति से प्रसन्न होगा मन

 

वृषभ राशि के लोगों का आज अपनी संतान की उन्नति को देखकर मन प्रसन्न होगा। आज घर परिवार रा वातावरण भी शांत ही रहने वाला है। व्यापारियों को आज समय का लाभ उठाते हुए ज्ञान की प्राप्ति करनी होगी। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं तो उसके कागजी दस्तावेज ध्यान से पढ़ लें, उसके बाद ही आगे बढ़ें। प्रबंधन के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे, जिनके साथ मिलकर आप भविष्य को मजबूत करने का काम भी करेंगे। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में काम करने वाले सहकर्मियों के प्रति अच्छा व्यवहार करना होगा।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

 

मिथुन राशिफल: परिवार के कारण होगी चिंता

मिथुन राशिफल: परिवार के कारण होगी चिंता

 

मिथुन राशि के लोगों को आज परिवार में कुछ सदस्यों की वजह से अनावश्यक चिंता हो सकती है। साथ ही आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। व्यापार में नई तकनीक अपनाकर आप अपने व्यापार और कार्य को शिखर पर ले जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन दिन भर छोटे-मोटे लाभ के योग बनते रहेंगे। आज आप किसी की मदद लेना पसंद नहीं करेंगे लेकिन फिर भी आप किसी को पैसा देने से जुड़े फैसले बदल सकते हैं। आज आपको संतान की नौकरी से जुड़ी कोई यात्रा करनी पड़ सकती है।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाए।

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन कानूनी मामलों में सफलता के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। आज स्वजनों के सहयोग से लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। संतान की उन्नति से आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है और आप उसमें सहयोग भी करेंगे। अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आज परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं रखना है और इसे आगे बढ़ने न दें।

Advertisement

आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

 

सिंह राशिफल: कई समस्याओं का होगा अंत

सिंह राशिफल: कई समस्याओं का होगा अंत

Leo Horoscope Todayसिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन कई समस्याओं का अंत कराने वाला रहेगा। आज आपका पारिवारिक जीवन थोड़ा संघर्ष वाला रह सकता है। दरअसल, आज घर परिवार के सदस्यों के बीच राय की कमी के कारण ऐसा देखने को मिल सकता है। हालांकि, परिवार के बुजुर्ग सदस्य इस स्थिति को संभाल लेंगे। विद्यार्थियों की व्यावहारिक सोच में सुधार होगा। आज धन का निवेश न ही करें तो बेहतर होगा, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

 

कन्या राशिफल: रोजगार में बदलाव से बचें

कन्या राशिफल: रोजगार में बदलाव से बचें

Virgo Horoscope Todayकन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। यदि आप रोजगार में बदलाव करने का सोच रहें हैं तो फिलहाल, रुक जाए। रोजगार में बदलाव करना अच्छा नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को सलाह है कि अपने कामकाज में बने रहें। पैतृक संपत्ति का काम फिलहाल के लिए रोक देना ही बेहतर होगा, नहीं तो कोई नई परेशानी खड़ी हो सकती है। घर की सुख-सुविधाओं का पूरा उपयोग करेंगे। यदि आप किसी से कर्ज लेना चाहते हैं तो परिजनों से चर्चा करें, बात नहीं बनेगी। नौकरी या व्यापार के क्षेत्र में आज शांत रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।

 

तुला राशिफल: विद्यार्थियों को मिलेंगे बेहतर परिणाम

Todayतुला राशि के लोगों के लिए गुरुवार का दिन राजनीति से जुड़े जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आज उनकी अपने स्वजनों से सुखद मुलाकात होगी और शाम को शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से आप अपना बिगड़ा हुआ काम ठीक कर सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार के कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियों का आज अंत होगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की १०८ बार माला का जाप करे।

 

वृश्चिक राशिफल: कार्यक्षेत्र में आपसे प्रभावित रहेंगे लोग

वृश्चिक राशिफल: कार्यक्षेत्र में आपसे प्रभावित रहेंगे लोग

Scorpio Horoscope Todayवृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन कामकाज में सुधार लेकर आएगा। साथ ही आज आपका कामकाज में विशेष योगदान रहेगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। आज अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति आर्थिक कारणों से आज अधूरी रहेगी। विदेश में रह रहे रिश्तेदारों से शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम से सभी प्रभावित होंगे और आपके यश में भी वृद्धि होगी।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान करे।

 

धनु राशिफल: आज धन लाभ के योग

धनु राशिफल: आज धन लाभ के योग

Sagittarius Horoscope Today:धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अचानक धन लाभ कराने वाला रहेगा। आज आपको अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की पूरी संभावनाएं हैं। ससुराल पक्ष के कुछ रिश्तों में आज कड़वाहट आ सकती है, लेकिन आपका जीवनसाथी आपके साथ स्थायी रूप से खड़ा नजर आएगा। लव लाइफ के लिए नए संबंध स्थापित होंगे। आज आप पारिवारिक समस्याओं को अपने दम पर खत्म करने का प्रयास करेंगे। इसमें आपको स्थायी सफलता मिल सकती है। आज आप अपने पिता के सामने अपनी संतान के विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।

 

मकर राशिफल: तरक्की के रास्ते खुलेंगे

मकर राशि के लोगों के लिए आज व्यापार में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा और मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक कार्यों में योगदान कम से कम होगा लेकिन फिर भी सम्मान मिलेगा। पारिवारिक संपत्ति मिलने के बाद काफी योग नजर आ रहा है। यदि काफी समय से आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो आज मिल सकता है, लेकिन आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। भूखे लोगों को खाना खिलाएं।

 

कुंभ राशिफल: लाभ की स्थिति सामान्य रहेगी

कुंभ राशिफल: लाभ की स्थिति सामान्य रहेगी

Aquarius Horoscope Today:कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उच्च शिक्षा से जुड़ी आर्थिक समस्या आज समाप्त होगी। योग्य लोगों से विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति सामान्य बनी हुई है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा और उनके सहयोग से कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान होगा। भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। ननिहाल पक्ष से भी धन का योग दिखाई दे रहा है। किसी से भी व्यर्थ की बहस में पड़ने से बचें।

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।

 

मीन राशिफल : रुकावट होंगी दूर

मीन राशिफल : रुकावट होंगी दूर

Pisces Horoscope Today:मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यापारिक मामलों में आ रही रुकावट को दूर करने वाला रहेगा। घरेलू स्तर पर आज कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। आज शाम का समय अपने परिवार के साथ बांटेंगे तो अच्छा होगा। मनोरंजन के प्रति अत्यधिक ध्यान देने से महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाकर चलना लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज जोश के साथ कोई फैसला न लें, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों के लिए आज आप कुछ नजदीकी यात्राएं भी कर सकते हैं।

 

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव चालीसा का पाठ करें, काले कुत्ते को रोटी दें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 15:03:18
Privacy-Data & cookie usage: