प्रयास विद्यालयों हेतु 30 अप्रैल को 531परीक्षार्थी होंगे प्राक्चयन परीक्षा में शामिल…

www.khabarwala.news

schedule
2023-04-26 | 12:27h
update
2023-04-26 | 12:27h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
प्रयास विद्यालयों हेतु 30 अप्रैल को 531परीक्षार्थी होंगे प्राक्चयन परीक्षा में शामिल…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

खैरागढ़ : 26 अप्रैल 2023 : प्रयास आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2023-24 कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा दिनांक 30 अप्रैल 2023 दिन रविवार को समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्र डॉ पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी आदर्श शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खैरागढ़ में रोल नंबर 351001 से 351300 तक 300 परीक्षार्थी और परीक्षा केंद्र आदर्श शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला खैरागढ़ रोल नंबर 352001 से 352231 तक 231 परीक्षार्थी की बैठक व्यवस्था की गई है। 

 

 

विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र एकलव्य की वेबसाइट

https://eklavya.cg.nic.in

मे लागिन कर आवेदन क्रमांक एवं पालक के मोबाइल नंबर से डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थी प्रवेशपत्र और ओरिजिनल आधार कार्ड के साथ नियत तिथि को निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। उक्त जानकारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा प्रदान की गई है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 01:24:24
Privacy-Data & cookie usage: