अप्रैल के खुशनुमा मौसम ने लोगों को किया हैरान -दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में 26 अप्रैल से मौसमी गतिविधियां देखने को मिलेंगी…

www.khabarwala.news

schedule
2023-04-25 | 06:11h
update
2023-04-25 | 06:11h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
अप्रैल के खुशनुमा मौसम ने लोगों को किया हैरान -दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में 26 अप्रैल से मौसमी गतिविधियां देखने को मिलेंगी…

raipur@khabarwala.news

नई दिल्ली:बसंत में भले राजधानी के लोगों ने गर्मी झेली हो, लेकिन अप्रैल में मौसम बसंत की याद दिला रहा है। अप्रैल के खुशनुमा मौसम ने लोगों को हैरान कर रखा है। इस अप्रैल तापमान 41 डिग्री से ऊपर नहीं गया। जबकि माना जा रहा है कि यह अप्रैल एक दशक के ठंडे अप्रैल में शामिल हो सकता है। इसकी वजह यह है कि माह के बचे हुए अंतिम दिनों में भी बारिश आएगी और यह तापमान को कंट्रोल में रखेगी। अब इस महीने में तापमान के 40 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना नहीं है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान महज 34.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान महज 19 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 36 से 58 प्रतिशत तक रहा।

Advertisement

आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मंगलवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है। इस महीने में 26 से 28 तक के दिन में थोड़ी बहुत गर्मी का अहसास जरूर होगा। लेकिन इस दौरान भी अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री तक रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री तक रह सकता है। 27 अप्रैल से एक बार फिर प्री मॉनसून सीजन की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। 27 और 28 अप्रैल को हल्की बारिश और बूंदाबांदी आ सकती है। इसके बाद 29 और 30 को तेज आंधी के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आंधी के दौरान हवाओं की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। बारिश और आंधी की इन गतिविधियों की वजह से 29 अप्रैल को तापमान में फिर से गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। 29 अप्रैल को तापमान एक बार फिर गिरकर 35 डिग्री पर सिमट सकता है।

मई की शुरुआत गर्मी के साथ

स्काईमेट के अनुसार, इस समय मौसम के कई सिस्टम सक्रिय हो रहे हैं। सेंट्रल मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी पर एंटी साइक्लोनिक क्षेत्र बना हुआ है, इसकी वजह से से नमी भरी हवाएं आ रही हैं। देश के पूर्वी हिस्सों में इसकी वजह से बारिश हो रही है। अब 26 अप्रैल से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से राजस्थान और दिल्ली रिजन पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इन सभी सिस्टम की वजह से दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में 26 अप्रैल से मौसमी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। यह गतिविधियां 28 अप्रैल से चार मई तक अधिक तीव्र रह सकती हैं। इस दौरान लू नहीं चलेगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 12:22:38
Privacy-Data & cookie usage: