राशिफल 25 अप्रैल 2023: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-04-25 | 04:46h
update
2023-04-25 | 04:46h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 25 अप्रैल 2023: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

​मेष राशिफलः आय व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलें

​मेष राशिफलः आय व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलें

मेष राशि के जातकों को आज नौकरी और कारोबार में मनोनुकूल अवसर प्राप्त होंगे जिससे यह उत्साहित रहेंगे। लेकिन आर्थिक मामलों आज आपको आय और व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा नहीं तो परेशानी होगी। यदि आप किसी नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको इस संदर्भ में खुशी मिल सकती है। लव लाइफ में आज मेष राशि के लोग भविष्य के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में न लें।

 

आज भाग्य 89 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करना लाभप्रद रहेगा।

 

​वृषभ राशिफलः सेहत के प्रति सजग रहें

​वृषभ राशिफलः सेहत के प्रति सजग रहें

वृषभ राशि के सितारे बता रहे हैं कि आज आप अपने व्यापार को लेकर कोई नई योजना बना रहे हैं तो वह आज पूरी हो सकती है, जिससे आपको और आपके व्यापार को लाभ मिलेगा। कोई पुराना मित्र आज आपके काम आ सकता है, लेकिन इन सबके बीच आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है, यदि कोई परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, नहीं तो बेवजह की परेशानी बढ़ सकती है। पारिवारिक व्यवसाय में आज बच्चे आपकी मदद कर सकते हैं। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

 

आज भाग्य 87 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। बड़ी बहन से आशीर्वाद लें, लाल चंदन का तिलक लगाएं।

 

​मिथुन राशिफल: आर्थिक दिशा में किए प्रयास सफल होंगे

​मिथुन राशिफल: आर्थिक दिशा में किए प्रयास सफल होंगे

मिथुन राशि वालों के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। ऑफिस में आज आपको अपने साथी कर्मचारियों से कुछ तनाव मिल सकता है, लेकिन परेशान न हों, छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करना सीखें। आज आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। सलाह है कि ससुराल पक्ष के मामलों से आज खुद को दूर रखें।

 

आज भाग्य 89 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

 

कर्क राशिफलः कारोबार में फायदा मिलेगा

कर्क राशिफलः कारोबार में फायदा मिलेगा

 

आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए करियर और कारोबार के लिए लिहाज से आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। ऑफिस में आपको अनुभवी लोगों से सलाह की जरूरत हो सकती है। भाई समान व्यक्ति आपके लिए मददगार साबित होगा। वाणी में कोमलता बनाए रखें इससे कारोबार में आपको फायदा मिलेगा, अपनी योजनाओं को पूरा कर पाएंगे। मातृ पक्ष से धन लाभ होता नजर आ रहा है। यदि आप लंबे समय से किसी काम को लेकर अटके हुए हैं तो वह काम आज बन जाएगा। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा।

Advertisement

 

आज भाग्य 79 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान दें।

 

​सिंह राशिफलः कार्यक्षेत्र में उलझन रहेगी

​सिंह राशिफलः कार्यक्षेत्र में उलझन रहेगी

Leo Horoscope Today सिंह राशि वालों के लिए सितारे बताते हैं कि आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। अगर आज आप कहीं दूर की यात्रा अथवा विदेश यात्रा की प्लानिंग बना रहे हैं तो आपकी प्लानिंग सफल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ उलझन रहेगी लेकिन धैर्य से आप समस्याओं का सामना करने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन में आज एक दूसरे के प्रति प्रेम और विश्वास मजबूत होगा। भाई बहनों से संबंधों में मधुरता रहेगी, सहयोग पाएंगे। आपके लिए सला है कि यदि आस-पड़ोस में कोई वाद-विवाद होता है तो खुद को इनसे दूर रखें।

 

आज सिंह राशि वालों का भाग्य 77 प्रतिशत तक पक्ष में रहेगा। शिवजी का अभिषेक करें और ओम नमः शिवाय मंत्र का यथा संभव जप करें।

 

​कन्या राशिफलः आय के नए स्रोत प्राप्त करेंगे

​कन्या राशिफलः आय के नए स्रोत प्राप्त करेंगे

Virgo Horoscope Today कन्या राशि वालों को व्यावसायिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा का लाभ मिलता दिख रहा है। वैसे आपके विरोधी और शत्रु आज अधिक सक्रिय नजर आ रहे हैं जिनसे आपको सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत के मामले में भी आज आपको अपना विशेष ध्यान रखना होगा, सिर दर्द और थकान महसूस कर सकते हैं। आज आय के नए स्रोत बनते नज़र आ रहे हैं, राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज कन्या राशि के जातकों को वरिष्ठजनों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से खुशी पाएंगे।

 

कन्या राशि वालों का भाग्य आज 81 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। तुलसी की मिट्टी से तिलक करना फायदेमंद होगा।

 

​तुला राशिफलः मनपसंद वस्तु उपहार में मिल सकती है

​तुला राशिफलः मनपसंद वस्तु उपहार में मिल सकती है

Libra Horoscope Today तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अगर कुछ बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इसमें सफल होंगे। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शाम में किसी पुराने परिचित अथवा मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।वैसे आज सब कुछ इतना अच्छा भी नहीं है, विरोधी प्रबल होंगे, लेकिन वे चाहकर भी आपका कुछ अहित नहीं कर पाएंगे। कोई मन पसंद वस्तु उपहार में मिलने का भी योग है।

 

तुला राशि वालों का भाग्य आज 92 प्रतिशत उनके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी को खीर और शहद का भोग लगाएं।

 

वृश्चिक राशिफलः शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा

वृश्चिक राशिफलः शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा

Scorpio Horoscope Today वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सितारे कहते हैं कि, इनका मनोबल आज ऊंचा रहेगा। यह अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। कोई अटकी हुई कार्ययोजना आज इनकी बन सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है जिसमें आपका धन खर्च हो सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको सम्मान और अपेक्षित सहयोग मिल पाएगा। अगर आप निवेश के बारे में प्लान कर रहे हैं तो आज का दिन बहुत अनुकूल नहीं है इसलिए थोड़ा सोच समझकर ही फैसला लें। माता-पिता से आशीर्वाद पाएंगे। जो लोग संतान के विवाह की बात कर रहे हैं उन्हें जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना चाहिए।

 

आज वृश्चिक राशि वालों का भाग्य 94 प्रतिशत तक उनके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और घर के बड़ों से आशीर्वाद लें।

 

​धनु राशिफलः वरिष्ठजनों से सहयोग पाएंगे

​धनु राशिफलः वरिष्ठजनों से सहयोग पाएंगे

Sagittarius Horoscope Today:धनु राशि वालों के लिए आज सितारे बताते हैं कि, जिन लोगों के परिवार में कोई तनाव या विवाद चल रहा है उनके विवाद आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति के हस्तक्षेत्र से समाप्त हो जाएंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलेगा, सफलता पाएंगे। नौकरी में आज आपको सहकर्मियों से स्नेह और सहयोग मिलेगा। बिजनस करने वाले धनु राशि के जतकों को किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलेगी जो इनके लिए फायदेमंद होगा। पारिवारिक जीवन के मामले में आज का दिन सुखद रहेगा। मनोरंजन के पल परिवार के साथ बिताएंगे। रुचिकर भोजन का आयोजन हो सकता है।

 

आज धनु राशि वालों का भाग्य 87 तक उनके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाना फायदेमंद रहेगा।

 

मकर राशिफलः पैसों की लेन-देन में सावधानी रखें

मकर राशिफलः पैसों की लेन-देन में सावधानी रखें

Capricorn Horoscope Today:मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कला और साहित्य के क्षेत्र में उन्नति प्रदान करने वाला है। आज दोपहर के समय व्यापार से जुड़ी कोई सूचना आपको प्रसन्न कर जाएगी। छोटी दूरी की यात्रा का भी संयोग बनेगा। अगर आज आप किसी के साथ पैसों का लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो इससे आपको सावधान रहने की जरूरत है। ससुराल पक्ष से चली आ रही परेशानी आज जीवनसाथी के सहयोग से समाप्त हो जाएगी। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में आज सुधार हो सकता है।

 

आज मकर राशि वालों का भाग्य 86 प्रतिशत तक उनके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

 

​कुंभ राशिफलः अचानक लाभ के अवसर पाएंगे

​कुंभ राशिफलः अचानक लाभ के अवसर पाएंगे

Aquarius Horoscope Today: आज के दिन आज आप कुछ अधिक व्यस्त रहेंगे और इस वजह से शाम के समय थकान महसूस करेंगे। आज किसी के सहयोग से आपको अचानक धन लाभ मिल सकता है, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। परिवार के छोटे बच्चे आज आपसे कुछ निवेदन कर सकते हैं। यदि आज आपकी नौकरी और व्यापार में विवाद की स्थिति बनती है तो आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

 

​मीन राशिफलः धन संपत्ति का लाभ मिलेगा

​मीन राशिफलः धन संपत्ति का लाभ मिलेगा

Pisces Horoscope Today:आज आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। अगर आप कहीं पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी समय निकाल पाएंगे। बड़ो के सहयोग से आज आपको संपत्ति में लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है और आप अपने व्यवसाय के लिए कोई यात्रा भी कर सकते हैं। आज आंखों की कोई समस्या आपके पिता को परेशान कर सकती है। संतान को सामाजिक कार्य करता देख मन में हर्ष की अनुभूति होगी।

 

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। सफ़ेद वस्तुओं का दान करें।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 14:46:06
Privacy-Data & cookie usage: