मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फितर की दी मुबारकबाद…

www.khabarwala.news

schedule
2023-04-22 | 05:01h
update
2023-04-22 | 05:01h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फितर की दी मुबारकबाद…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 22 अप्रैल 2023 :मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को ’ईद-उल-फितर’ की मुबारकबाद दी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन की दुआ की है। ईद की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ईद आपसी भाई-चारे, सौहार्द्र और अमन का त्यौहार है। रमजान का पाक महीना पूरा होने के अगले दिन ईद का त्यौहार सभी मिलजुलकर धूमधाम से मनाते हैं। यह त्यौहार ऊंच-नीच, छोटे-बडे़ का भेदभाव भुलाकर परस्पर प्रेम, भाईचारा और सौहार्द्र बढ़ाने का पैगाम देता है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 13:42:12
Privacy-Data & cookie usage: