शहर के म्यूनिसपल स्कूल खेल मैदान का होगा अब कायाकल्प…

www.khabarwala.news

schedule
2023-04-22 | 13:13h
update
2023-04-22 | 13:13h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
शहर के म्यूनिसपल स्कूल खेल मैदान का होगा अब कायाकल्प…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

राजनांदगांव 22 अप्रैल 2023 : शहर के म्यूनिसपल स्कूल खेल मैदान का अब कायाकल्प होगा। अब वहां लॉन घास की हरीतिमा से शोभा बढ़ेगी और स्कूल के बच्चों को खेलने एवं अन्य गतिविधियों के लिए उम्दा स्थान मिलेगा। कलेक्टर एवं अध्यक्ष प्रबंध कारिणी समिति श्री डोमन सिंह ने जिला खनिज संस्थान न्यास डीएमएफ से म्यूनिसपल स्कूल खेल मैदान में लॉन घास कार्य के लिए 31 लाख 96 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। कलेक्टर श्री सिंह की पहल पर म्यूनिसपल स्कूल खेल मैदान में लॉन घास लगाया जा रहा है, ताकि यहां बच्चों को पढ़ाई के साथ ही एक अच्छा माहौल मिले। बच्चों को धूल भरे वातावरण से मुक्ति मिलेगी। कलेक्टर ने इस कार्य के लिए उद्यानिकी विभाग को कार्य एजेंसी बनाया है। उन्होंने उद्यानिकी विभाग को यह कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 19:10:22
Privacy-Data & cookie usage: