पेयजल संबंधी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी…

www.khabarwala.news

schedule
2023-04-21 | 11:19h
update
2023-04-21 | 11:19h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
पेयजल संबंधी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

धमतरी, 21 अप्रैल 2023 : ग्रीष्मकालीन वर्ष 2023-24 के दौरान जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए जिला, विकासखण्ड और उपखण्ड स्तर पर कंट्रोल रूम गठित किया गया है। कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाले पेयजल और बिगड़े हैण्डपम्पों की शिकायतों को पंजी में दर्ज कर निराकरण के लिए तत्काल कार्रवाई की जा रही है। बिगड़े हैण्डपम्पों की सूचना जनसाधारण द्वारा टोल फ्री नंबर +91-18002330008 पर दी जा सकती है। कंट्रोल रूम में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी कार्यपालन अभियंता की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

ज्ञात हो कि खण्ड कार्यालय धमतरी में सहायक अभियंता श्रीमती आर.सिंह की ड्यूटी लगाई गई है, जिनका मोबाइल नंबर +91-94255-04267 है। इसी तरह उपखण्ड कार्यालय धमतरी में सहायक अभियंता श्री डी.एम.कनाडे +91-74151-68347, उपखण्ड नगरी में सहायक अभियंता श्री एस.के.ठाकुर +91-94242-41675, कुरूद में सहायक अभियंता श्री पी.एस.गजेन्द्र +91-98267-53500, विकासखण्ड कुरूद में उप अभियंता श्री मनोज पैकरा +91-96910-12017 और विकासखण्ड मगरलोड में उप अभियंता श्री आर.सी.सूर्यवंशी +91-62619-49773 की ड्यूटी लगाई गई है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.02.2026 - 13:03:55
Privacy-Data & cookie usage: