मुख्यमंत्री बघेल ‘अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस’ के राज्य स्तरीय समारोह में होंगे शामिल…

www.khabarwala.news

schedule
2023-04-21 | 13:58h
update
2023-04-21 | 13:58h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री बघेल ‘अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस’ के राज्य स्तरीय समारोह में होंगे शामिल…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 21 अप्रैल, 2023 : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 22 अप्रैल को अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित होगा।  

मुख्यमंत्री श्री बघेल अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम की शुरूआत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रक्षेत्र में बीज पूजा एवं माटी पूजन के साथ करेंगे। बीजों की पूजा के उपरान्त वे खेतों में ट्रेक्टर अथवा हल चलाकर इन बीजों की बुआई करेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 11.37 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित कृषक सभागार का लोकार्पण करेंगे तथा इसके साथ ही महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कैम्प कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री कृषि महाविद्यालय परिसर में 8.96 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित क्लस्टर क्लास रूम का लोकापर्ण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस समारोह में श्री बघेल कृषि विश्वविद्यालय द्वारा उत्पादित उन्नत किस्मों के उच्च गुणवत्तायुक्त एवं प्रमाणीकृत बीजों की ‘‘इंदिरा बीज’’ ब्रान्ड नेम से लॉन्चिंग करेंगे। वे इस अवसर पर आयोजित वृहद कृषक सम्मेलन में कृषकों को उन्नत बीज, पौध सामग्री एवं कृषि यंत्रों तथा उपकरणों सहित अन्य आदान सामग्री का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल इस अवसर पर आयोजित

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
23.02.2026 - 09:09:36
Privacy-Data & cookie usage: