‘हमर विधायक हमर गांव म’ शामिल होंगे संसदीय सचिव शोरी…

www.khabarwala.news

schedule
2023-04-18 | 14:35h
update
2023-04-18 | 14:35h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
‘हमर विधायक हमर गांव म’ शामिल होंगे संसदीय सचिव शोरी…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

उत्तर बस्तर कांकेर, 18 अप्रैल 2023 : जिले के नरहरपुर एवं कांकेर विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों में समस्याओं के निराकरण के लिए स्थानीय विधायक एवं संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी द्वारा ‘हमर विधायक हमर गांव म’ कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत स्थानीय समस्याओं को मौके पर ही निराकृत की जा रही है। संसदीय सचिव श्री शोरी 19 अप्रैल बुधवार को ग्राम कोकड़ी में प्रातः 11 बजे, साल्हेभाट में दोपहर 01 बजे और सुभिया मुड़पार में दोपहर 03 बजे‘ हमर विधायक हमर गांव म’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी प्रकार 20 अप्रैल गुरूवार को प्रातः 11 बजे से हटकाचारामा एवं दोपहर 01 बजे से श्रीगुहान और 21 अप्रैल शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से पुसाझर और दोपहर 01 बजे से ग्राम कोटगांव नीचे में आयोजित ‘हमर विधायक हमर गांव म’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 16:45:36
Privacy-Data & cookie usage: