आज का राशिफल 17 अप्रैल 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-04-17 | 05:00h
update
2023-04-17 | 05:00h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज का राशिफल 17 अप्रैल 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि : काफी व्यस्त रहेंगे

मेष राशि वाले सप्ताह के पहले दिन कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं, जिसमें धन भी अधिक खर्च होगा। आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। लव लाइफ में आज कुछ तनाव हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर संयम रखने की कोशिश करें और अपने रूठे जीवनसाथी को मना लें। भाइयों की सलाह से आपके व्यापार में प्रगति होगी, आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज का दिन उत्तम है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और शिव चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि: पड़ोसियों की मदद मिलेगी

वृषभ राशि वालों के आज माता से कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिससे आपको परेशानी होगी। छात्रों को उच्च शिक्षा के मार्ग में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में दैनिक खर्चों पर आप कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं, जो आपको परेशानी में डाल सकता है। यदि कोई समस्या आ रही है तो शाम के समय उसके समाधान के लिए पड़ोसियों की मदद मिलेगी। संतान को आज धार्मिक कार्यों में लगा देखकर प्रसन्नता होगी।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन राशि : माता-पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा

मिथुन राशि वाले सप्ताह के पहले दिन यदि किसी नए कार्य में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो वह सफल रहेगा। आज परिवार में किसी बात को लेकर सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है। संतान के भविष्य की चिंता आज आपको परेशान कर सकती है। भाई-बहन के विवाह के प्रसंग प्रबल होंगे। आज आपको माता-पिता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। शाम का समय आप परिजनों के साथ खेल-कूद में व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 99% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को तिल मिलाकर चावल का दान करें।

कर्क राशि: आलस्य का त्याग करना होगा

कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन नई तरक्की की किरण लेकर आएगा। आज आपको अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए समय निकालना होगा और आलस्य का त्याग करना होगा। जो लोग विदेशों से संबंधित व्यापार करते हैं, उन्हें आज अपने कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आज आपके काम से प्रभावित होंगे, बुद्धि और विवेक से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है।

Advertisement

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। शिवा जप माला का पाठ करें।

सिंह राशि : धन खर्च कर सकते हैं

Leo Horoscope Todayसिंह राशि वाले सप्ताह के पहले दिन गरीब व जरूरतमंद की मदद के लिए कुछ धन खर्च कर सकते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी इस काम में आपका पूरा सहयोग करेंगे और आप सफल होंगे। विदेश में रहने वाले व्यक्ति के परिवार से शुभ समाचार मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आज आप अपनी कार्यकुशलता से दूसरे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। छात्रों को आज पैसों की जरूरत पड़ सकती है। शाम के समय धर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि वालों को आज मित्रों की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके प्रभाव में वृद्धि होगी लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा वाद-विवाद होने की आशंका बन रही है। आज आपको कुछ ऐसे खर्च करने होंगे, जो आप नहीं करना चाहते, लेकिन फिर भी आपकी आर्थिक स्थिति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, इसलिए चिंता न करें। लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। संतान के भविष्य की चिंता आज समाप्त होगी।

 

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

तुला राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन कारोबार में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। अधिक काम करने के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकार और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रोजेक्ट की सफलता से सभी आपके साहस और पराक्रम की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। छात्रों को आर्थिक संकट से राहत मिलेगी। शाम के समय कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचें, अन्यथा निराशा हाथ लग सकती है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में

वृश्चिक राशि वालों को आज संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापार में आप कुछ नए बदलाव करेंगे, जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। आज आपको दौड़ने के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा और अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा आपको पेट से संबंधित रोग होने की आशंका है। पारिवारिक बिजनस में कुछ प्लानिंग करेंगे, जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। आज भाई-बहन के विवाह प्रस्ताव की व्यवस्था हो सकती है।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को लड्डू का भोग लगाएं।

धनु राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों के अधिकारी आज पूरा सहयोग करेंगे और आपके पद व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा और दांपत्य जीवन में रिश्ता और मजबूत होगा। यदि आप अपने व्यापार में दूसरों से अधिक मन लगाकर नहीं चलते हैं तो रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं का मार्ग प्रशस्त होगा। आज शाम के समय आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने का समय रहेगा।

 

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर सुबह दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं और शाम को घी का दीपक जलाएं।

मकर राशि राशि वालों का लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा होता हुआ नजर आएगा और धार्मिक कार्यों में भी आपका सहयोग बढ़ेगा। कामकाज की व्यस्तता के चलते आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे आपका जीवनसाथी खुश रहेगा। पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो वह आज किसी वरिष्ठ अधिकारी के सहयोग से सुलझता नजर आ रहा है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आज आपको लाभ मिलेगा। संध्या के समय आप किसके धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे और आपके यश का विस्तार होगा। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा।

 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और प्रदोष काल में पूजा करें।

कुंभ राशि वालों का सप्ताह का पहला दिन भविष्य के लिए नई योजनाओं के लिए बहुत लाभदायक रहेगा। अगर आज आप कोई काम करने जा रहे हैं तो माता-पिता के आशीर्वाद से उसमें सफलता मिलेगी। आपके अच्छे कार्यों से आपके परिवार का नाम ऊंचा होगा। व्यापार में विद्यार्थियों के कारण आज आपको कुछ स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में आज किसी मुद्दे पर बात हो सकती है, ऐसे में आपको परिवार की सलाह की आवश्यकता होगी, माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

 

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

मीन राशि वालों में आज संतान और जीवनसाथी के प्रति प्रेम की भावना बढ़ेगी। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज प्रमोशन की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में आज किसी दूसरे व्यक्ति के कारण अचानक चिंता हो सकती है, लेकिन आप अपनी वाकपटुता से जल्द ही उस पर काबू पा लेंगे। आज पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपको जनता का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने के आसार हैं। नौकरी से जुड़े लोगों पर आज काम का बोझ बढ़ सकता है।

 

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 06:10:04
Privacy-Data & cookie usage: