मुख्यमंत्री ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन… – www.khabarwala.news

मुख्यमंत्री ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन…

www.khabarwala.news

schedule
2023-04-14 | 05:33h
update
2023-04-14 | 05:33h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन…
मुख्यमंत्री ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन… – www.khabarwala.news - 1

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 14 अप्रैल 2023 : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक और स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर को 14 अप्रैल को उनकी जयंती पर नमन किया है।

श्री बघेल ने डॉ. अम्बेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान तैयार करने में केन्द्रीय भूमिका निभाई। संविधान रचना के लिए बनाई गई प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न गणराज्य बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कमजोर वर्गों, दलितों, मजदूरों और महिलाओं के उत्थान के लिए संविधान में अनेक प्रावधान किए। बाबा साहब ने छुआछूत का मुखरता से विरोध किया, जिससे समाजिक सुधार की दिशा में भारतीय समाज आगे बढ़ सका। देश के लिए बाबा साहब का योगदान अविस्मरणीय है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.04.2025 - 11:48:31
Privacy-Data & cookie usage: