राशिफल 13 अप्रैल 2023: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-04-13 | 03:58h
update
2023-04-13 | 03:58h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 13 अप्रैल 2023: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

 राशिफल।

मेष राशि: आज का माहौल आपके अनुकूल रहेगा

मेष राशि: आज का माहौल आपके अनुकूल रहेगा

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। आज के दिन व्यापार में किए गए कार्यों से आपको खूब मुनाफ़ा होगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। आज शाम को आपको कुछ थकान और सिर दर्द महसूस हो सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपको संतान के विवाह से जुड़ी कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। किसी दोस्‍त के सहयोग से बात बनेगी।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

वृषभ राशि: आपको उत्तम सफलता मिलेगी

वृषभ राशि: आपको उत्तम सफलता मिलेगी

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप किसी विशेष कार्य के लिए घर से निकलें तो माता-पिता का आशीर्वाद लें और उसमें आपको उत्तम सफलता मिलेगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। आज शाम का समय आप किसी धार्मिक स्थान पर बिताएंगे और जागरण कीर्तन भजन संध्या आदि करेंगे, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। माता से किसी बात पर अनबन हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपको बच्चों के अच्छे बर्ताव से प्रसन्‍नता होगी।

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।

मिथुन राशि: आपको कुछ तनाव हो सकता है

मिथुन राशि: आपको कुछ तनाव हो सकता है

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमें आपको कुछ तनाव हो सकता है। तनावग्रस्त रहने के कारण आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता कमजोर रहेगी जिससे आपका काम अटक सकता है। आज शाम का समय आप घर के सदस्यों के साथ गाने बजाने और मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। अगर आप नौकरी के क्षेत्र में कार्यरत हैं तो आज आपको उच्चाधिकारियों का भरपूर साथ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

 

आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।

 

कर्क राशि: अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे

कर्क राशि: अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे

 

कर्क राशि वालों की किस्मत आज साथ दे रही है। यदि लंबे समय से आपकी तरक्की रुकी हुई थी तो इसका आज आपको भरपूर लाभ मिलेगा। बाहर का खाना खाने से बचें, नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आज आपके माता-पिता को आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आज अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Advertisement

 

आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजनों और वरिष्ठ लोगों से आर्शीवाद लें।

 

सिंह राशि: कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा

सिंह राशि: कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा

Leo Horoscope Today:सिंह राशि वालों का भाग्य आज साथ देगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन विशेष रहने वाला है। आज आपको कारोबार में कुछ नए बदलाव करने होंगे, जिसका भविष्य में आपको बड़ा फायदा मिलेगा। रोजगार से जुड़े जातकों को आज बेहतरीन अवसर मिलेंगे। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता की तैयारी में कड़ी मेहनत करनी होगी। आज शाम को किसी मित्र से धन लाभ होने के आसार हैं। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

 

कन्या राशि: विशेष डील फाइनल हो सकती है

कन्या राशि: विशेष डील फाइनल हो सकती है

Virgo Horoscope Today: कन्या राशि के लोगों का दिन व्यस्तता में बीतेगा। आज कुछ भागदौड़ रहेगी, लेकिन यात्रा करनी हो तो अवश्य करें क्योंकि इससे आपकी कोई विशेष डील फाइनल हो सकती है, जिसका इंतजार आप काफी समय से कर रहे थे। आज शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों को छोटी दूरी की यात्रा पर ले जा सकते हैं, जिसमें परिवार के सदस्य आपस में एंजॉय करेंगे।

 

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

 

तुला राशि: जोखिम भरा काम करने से बचें

तुला राशि: जोखिम भरा काम करने से बचें

Libra Horoscope Today:तुला राशि के लोगों को हर काम आज काफी सोचविचारकर करना चाहिए। आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आपको सोच समझकर निर्णय लेने होंगे, अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है और आपको कोई राजकीय दंड भी मिल सकता है, इसलिए कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचें। आज आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को अपना बनाने में सफल रहेंगे। अगर आज आप कोई संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो उसके चल-अचल सभी पहलुओं की जांच-पड़ताल कर लें।

 

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

 

वृश्चिक राशि: पद और अधिकार में वृद्धि होगी

वृश्चिक राशि: पद और अधिकार में वृद्धि होगी

Scorpio Horoscope Today:वृश्चिक राशि वालों का भाग्य साथ देगा। किसी भी मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। आपके शत्रु आपके सामने हार मानेंगे और आप अपने इरादों में कामयाब होंगे। आज संतान के प्रति आपके प्रेम भाव में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके पद और अधिकार में वृद्धि होगी। यदि आज आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन देना है तो सोच समझ कर लें क्योंकि इसकी वजह से रिश्तों में दरार आ सकती है।

 

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।

 

धनु राशि: कहीं फंसा पैसा आज मिल सकता है

धनु राशि: कहीं फंसा पैसा आज मिल सकता है

Sagittarius Horoscope Todayधनु राशि वालों का भाग्य आज साथ देगा। आज विद्यार्थियों का अपने गुरु या ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण रहेगा, जिससे उन्हें भी लाभ होगा। आज आप अपनी सूझबूझ से कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपका कारोबार फलेगा-फूलेगा। यदि आपका कोई पैसा कहीं फंसा है तो आज मिल सकता है। संतान को आज स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या हो सकती है, जिससे मन अशांत रहेगा। पिता के लिए आज आप कोई तोहफा ला सकते हैं।

 

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

 

मकर राशि: पारिवारिक विवाद समाप्त होगा

मकर राशि: पारिवारिक विवाद समाप्त होगा

Capricorn Horoscope Today मकर राशि वालों का भाग्य आज साथ दे रहा है। आज आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। पार्टनरशिप में किए गए कारोबार में आज आपको भरपूर लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से हर तरह का सुख मिलेगा। शाम के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा मामूली चोट लग सकती है। आज कुछ ऐसे ख़र्चे आपके सामने आएंगे, जो आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध भी करने होंगे। यदि बहुत दिनों से कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो वह अब समाप्त होगा।

 

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

 

कुंभ राशि: परीक्षा में बेहतरीन सफलता मिलेगी

कुंभ राशि: परीक्षा में बेहतरीन सफलता मिलेगी

Aquarius Horoscope Todayकुंभ राशि वालों के लिए आज सोच विचार कर गंभीरतपूर्वक निर्णय लेने चाहिए क्योंकि धैर्य से लिए गए निर्णय आपको लाभ दे सकते हैं, अन्यथा जल्दबाजी में लिए गए निर्णय आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। रोजमर्रा की जरूरतों पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। यदि आपको किसी नए व्यवसाय में निवेश करना है तो अवश्य करें क्योंकि आगे चलकर आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। संतान की नौकरी के लिए किए गए प्रयास आपको उत्तम सफलता देंगे। छात्रों को परीक्षा में बेहतरीन सफलता मिलेगी।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।

 

मीन राशि: जीवनसाथी का साथ मिलेगा

मीन राशि: जीवनसाथी का साथ मिलेगा

Pisces Horoscope Todayमीन राशि वालों का भाग्य आज साथ नहीं दे रहा है। आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा। सेहत को लेकर भी आप परेशान रहेंगे। आपको पाचन और पेट से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आज आप अपने कारोबार के लिए कुछ नई योजनाएं बनाएंगे और उन्हें सफल बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आज अगर आप किसी बैंक से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो वह आसानी से मिल जाएगा। आज आप अपने पारिवारिक व्यवसाय के लिए अपने पिता से सलाह लेंगे। आपका जीवनसाथी हर मुश्किल में आपके साथ खड़ा नजर आएगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 17:49:47
Privacy-Data & cookie usage: