राशिफल 12 अप्रैल 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-04-12 | 05:03h
update
2023-04-12 | 05:03h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 12 अप्रैल 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि: नए कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नए कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते है। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के अच्छा समय है। व्यापारियों के लिए लाभ के योग बनेंगे और विरोधी भी पराजित होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष रहेगा।

वृषभ राशि: स्वास्थ्य का ध्यान रखें

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज घर गृहस्थी का वातावरण मध्यम फलदायी रहेगा। ससुराल पक्ष से किसी बात पर तनाव हो सकता है, शब्दों और व्यवहार का ध्यान रखें। कामकाज की भागदौड़ में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिससे मासिक बजट प्रभावित हो सकता है।

मिथुन राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज लव लाइफ में किसी बात पर कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड पर लाने की आवश्यकता नहीं है। नौकरी व व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

Advertisement

कर्क राशि: व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज भाई-बहन, बंधु-बांधव से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। नौकरी पेशा जातकों के आज सहकर्मियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। कामकाज में आलस्य रहने से आपका व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि: सुरक्षित राह पर चलें

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कामकाज में कुछ झंझट उपस्थित हो सकते हैं, इन झंझटों को सुलझाने में कुछ दिक्कत आ सकती हैं। इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें। पिता के साथ किसी बात पर मतभेद की आशंका बन रही है।

कन्या राशि: भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा आ सकती है। घरेलू कार्यों में भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा और घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम करने की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि: पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन रही है। करियर में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और पति पत्नी के बीच अच्छे संबंध रहेंगे। भाग्य का साथ मिलने से आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि: अटका धन प्राप्त होगा

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शापिंग करके सुख मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है। प्रफेशनल लाइफ में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। भाग्य का साथ मिलने से अटका धन प्राप्त होगा।

धनु राशि: समस्याओं पर ध्यान दें

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है। स्वभाव में आक्रामकता की वजह से पारिवारिक सदस्यों के साथ रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि: भाग्य का सहयोग मिलेगा

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे। पिता और गुरुओं का मार्गदर्शन मिलेगा और पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा। भाग्य का सहयोग मिलने से अटका धन प्राप्त होगा।

कुंभ राशि: मन को सुकून मिलेगा

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज दिन की शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति हो सकती है। प्रफेशनल लाइफ में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मन को सुकून मिलेगा।

मीन राशि: वाहन चलाने में सावधानी रखें

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं, कुछ समय के लिए बोलचाल भी प्रभावित हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें। साझेदारी में काम करने वालों के लिए समय अच्छा है।(राधाबल्लभ मिश्र)

 

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 14:46:49
Privacy-Data & cookie usage: