छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के सर्वे कार्य की हुई समीक्षा, कार्य में लापरवाही पाए जाने पर सम्बन्धितों पर होगी कार्रवाई…

www.khabarwala.news

schedule
2023-04-11 | 13:05h
update
2023-04-11 | 13:05h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के सर्वे कार्य की हुई समीक्षा, कार्य में लापरवाही पाए जाने पर सम्बन्धितों पर होगी कार्रवाई…

raipur@khabarwala.news

कोरिया 11 अप्रैल 2023 : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आहूत की गई। कलेक्टर श्री लंगेह ने जिले में छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के सर्वे कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण कार्य नियमित रूप से चलता रहे, सभी अधिकारी सर्वेक्षण में पीछे ग्राम पंचायतों का चयन कर कार्य मे प्रगति लाएं। उन्होनें कहा कि सर्वे कार्य में गम्भीरता लाएं, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। जिला स्तरीय अधिकारी फील्ड में जाकर स्वयं सर्वेक्षण की मॉनिटरिंग करें। सर्वेक्षण में कार्य ना करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी, उनकी सूची जल्द उपलब्ध कराएं। उन्होंने बेरोजगारी भत्ता के लिए पंजीकृत हितग्राहियों तथा उनके दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के संबंध में भी जानकारी ली।

Advertisement

बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का विस्तार कर अब नगरीय क्षेत्रों में भी शुरू किया गया है। इस हेतु सभी सीएमओ हितग्राहियों का पंजीयन कराकर उन्हें लाभ दिलाएं। इस दौरान उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं और कार्यक्रमों पर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए गोबर खरीदी की जानकारी ली। उन्होने कहा कि सभी विभाग वर्मी कम्पोस्ट उठाव में तेजी लाएं तथा भुगतान सुनिश्चित करें। सभी जनपद सीईओ गौठान समिति की बैठक लेकर जानकारी अपडेट करें। उन्होंने कहा कि गोमूत्र से जैविक कीटनाशक निर्माण में समूह की महिलाओं के साथ निर्माण में रुचि रखने वाले किसानों का चयन करें तथा खरीदी हेतु भी किसानों को प्रोत्साहित करें।

इस दौरान कलेक्टर ने जिले में अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य में प्रगति की समीक्षा की तथा जल्द से जल्द कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को गोबर पेंट का उठाव कराकर उपयोग में लाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों में गोबर पेंट का उपयोग सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री लंगेह ने बैठक में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना के तहत गतिविधियों के संचालन की समीक्षा की।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.06.2026 - 02:07:37
Privacy-Data & cookie usage: