विभिन्न सिंचाई योजनाओं के लिए 22.82 करोड़ रूपए स्वीकृत…

www.khabarwala.news

schedule
2023-04-11 | 11:05h
update
2023-04-11 | 11:05h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
विभिन्न सिंचाई योजनाओं के लिए 22.82 करोड़ रूपए स्वीकृत…

raipur@khabarwala.news

रायपुर, 11 अप्रैल 2023 : छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के लिए 22 करोड 82 लाख 74 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। सिंचाई योजनाओं के पूरा होने से 7864 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा क्षेत्रीय किसानों को मिल सकेगी।

स्वीकृत सिंचाई योजनाओं में जांजगीर-चांपा जिले के हसदेव बांगो परियोजना के परसाडीह वितरक नहर के अंतर्गत मुक्ता उप वितरक नहर, सेन्दरी उपवितरक नहर एवं आमगांव माईनर के अंतर्गत आमगांव सब माईनर 1 का क्षतिग्रस्त सी.सी. लाईनिंग का पुनर्निर्माण कार्य नहर पार सुदृढ़ीकरण पक्की संरचनाओं का निर्माण कार्य एवं कोलाबा लगाने के कार्य के लिए दो करोड़ 98 लाख 98 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 1952 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

Advertisement

जांजगीर-चांपा जिले के हसदेव बांगो परियोजना अंतर्गत बोकरामुण्डा, बोकरेल एवं परसदा वितरक नहर का सी.डी. एवं वी.आर.बी. का मरम्मत कार्य के लिए एक करोड़ 84 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 302 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। हसदेव बांगो परियोजना के बरदुली वितरक नहर के अंतर्गत भनेतरा माईनर एवं बरेकेल माईनर का नहर के क्षतिग्रस्त सी.सी. लाईनिंग का पुनः निर्माण, कोलाबा फिक्सिंग एवं बैंक सुदृढ़ीकरण एवं सर्विस रोड जीर्णोद्धार कार्य के लिए दो करोड़ 96 लाख 23 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 904 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

हसदेव बांगो परियोजना अंतर्गत कोरबा जिले के फरसवानी उपशाखा नहर के अंतर्गत सुखरीकला माइनर, सोनियापाठ, सारागांव माइनर 1 के लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर्स, रिमॉडलिंग कार्य के लिए दो करोड़ 97 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 2767 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। हसदेव बांगो परियोजना अंतर्गत फरसवानी उपशाखा नहर के पचोरी, परसापाली, टेल माईनर की सी.सी. लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर्स की मरम्मत कार्य के लिए दो करोड़ 97 लाख 44 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 1492 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत कलमी से भढ़ोरा नहर निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 47 लाख 92 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 185 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-डभरा अंतर्गत कोतरी नाला पर प्रस्तावित जवाली छुईया स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 90 लाख 66 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 107 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

विकासखण्ड-अकलतरा अंतर्गत कर्रानाला में अमेरी स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 28 लाख 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 75 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-अकलतरा अंतर्गत कर्रानाला में अकलतरी स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 41 लाख 51 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 10:54:57
Privacy-Data & cookie usage: