फरसगांव विकासखण्ड के 172 किसानों ने किया इथेनॉल प्लांट का भ्रमण…

www.khabarwala.news

schedule
2023-04-11 | 17:24h
update
2023-04-11 | 17:24h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
फरसगांव विकासखण्ड के 172 किसानों ने किया इथेनॉल प्लांट का भ्रमण…

raipur@khabarwala.news

कोण्डागांव, 11 अप्रैल 2023 : मंगलवार को कृषि विभाग द्वारा फरसगांव विकासखण्ड के 172 प्रगतिशील किसानों को निर्माणाधीन मक्का प्रसंस्करण द्वारा इथेनॉल निर्माण प्लांट का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रगतिशील किसानों को मक्का प्लांट के निर्माण से होने वाले लाभों एवं प्लांट की कार्य विधी की जानकारी देते हुए किसानों को प्लांट का भ्रमण कराया गया। इस संबंध में कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मक्का प्रसंस्करण द्वारा इथेनॉल निर्माण के इस संयंत्र का भ्रमण जिले के सभी विकासखण्डों के प्रगतिशील मक्का उत्पादक किसानों को कराकर उन्हे इस प्लांट में आपूर्ति हेतु मक्का उत्पादन हेतु प्रोत्साहित किया जाना है। इसके तहत् सोमवार को कोण्डागांव विकासखण्ड के कृषकों को प्लांट का भ्रमण कराया गया था। आज फरसगांव विकासखण्ड के कृषकों को प्लांट का भ्रमण कराया गया है। इसी प्रकार सभी विकासखण्डों के प्रगतिशील कृषकों को प्लांट का भ्रमण कराया जायेगा।

Advertisement

 

ज्ञात हो कि जून 2023 तक प्लांट निर्माण पूर्ण हो जायेगा। जिसके पश्चात वृहद स्तर पर मक्के की आवश्यकता प्लांट संचालन हेतु होगी। ऐसे में कृषि विभाग द्वारा किसानों को प्रोत्साहित कर प्लांट संचालन हेतु आवश्यक मक्के के उत्पादन पर जोर दिया जा रहा है। विदित है कि फरसगांव क्षेत्र में वृहद स्तर पर मक्का उत्पादन किया जाता है। आज फरसगांव विकासखण्ड के जैतपुरी, कोसागांव, कबोंगा, गोड़मा, कोरइ, तोरन्ड, बोथा, बोकड़ाबेडा, कोण्डापखना, भण्डारवण्डी, आलोर, भीमाभाटा, कांनबेड़ा, गवाड़ी, जामगांव, फुपगांव, भुमका, शंकरपुर, लंजोड़ा, सिरपुर, गुमड़ी, सोड़मा, कुम्हारबड़गांव, सिरसीकलार, कोकड़ाजुगानार, कोनगुड़, बारदा, उरंदाबेड़ा, चरकई, मोहलई, निर्राबेड़ा, फुण्डेर, चैनयागांव आदि ग्रामों के किसानों ने प्लांट का भ्रमण किया उनके साथ प्लांट निर्माता एजेंसियों के अभियंता एवं प्रतिनिधि के साथ कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.05.2026 - 22:22:22
Privacy-Data & cookie usage: