शासकीय उद्यानों में आम फलबहार की नीलामी के लिए विभिन्न तिथि निर्धारित…

www.khabarwala.news

schedule
2023-04-10 | 14:52h
update
2023-04-10 | 14:52h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
शासकीय उद्यानों में आम फलबहार की नीलामी के लिए विभिन्न तिथि निर्धारित…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

जांजगीर-चांपा 10 अप्रैल 2023 : कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर के अधीनस्थ शासकीय उद्यान रोपणियों के आम फल बहार वर्ष 2023-24 की नीलामी किया जाना है। जो भी व्यक्ति नीलामी में बोली लगाकर आम फलबहार लेना चाहता है नीलामी के पूर्व नीलामी की नियम एवं शर्ते तथा आम फल बहार का अवलोकन संबंधित शासकीय उद्यान रोपणियों मे उपस्थित होकर इच्छुक व्यक्ति प्रक्षेत्र मे फलबहार नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते है।

सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड सक्ती के शासकीय उद्यान रोपणी डोडकी में 11 अप्रैल 2023 को, विकासखंड मालखरौदा के शासकीय उद्यान रोपणी भूतहा में 12 अप्रैल को, विकासखंड पामगढ़ के शासकीय उद्यान रोपणी मुड़पार और विकासखंड जैजैपुर के शासकीय उद्यान रोपणी-कचंदा में 13 अप्रैल 2023 को, विकासखंड बलौदा के शासकीय उद्यान रोपणी-चारपारा में 17 अप्रैल को, विकासखंड बम्हनीडीह के शासकीय उद्यान रोपणी करनौद में 17 अप्रैल को विविदा विक्रय किया जाएगा तथा 18 अप्रैल को निविदा खोला जाएगा और अकलतरा विकासखंड के शासकीय उद्यान रोपणी अमोरा में 20 अप्रैल 2023 को नीलामी की प्रक्रिया किया जाना है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर तथा संबंधित शासकीय उद्यान में संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.05.2026 - 12:34:33
Privacy-Data & cookie usage: