मंत्री कवासी लखमा ने किया दन्तेश्वरी मां का दर्शन…

www.khabarwala.news

schedule
2023-04-10 | 11:13h
update
2023-04-10 | 11:13h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मंत्री कवासी लखमा ने किया दन्तेश्वरी मां का दर्शन…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

दंतेवाड़ा, 10 अप्रैल 2023: उद्योग मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा अपने एक दिवसीय प्रवास पर आज दंतेवाड़ा पहुंचे। उन्होंने मां दन्तेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्री लखमा गामावाड़ा देवगुड़ी स्थल भी पहुंचे और देवगुड़ी में पूजा अर्चना की। यहां ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। श्री लखमा ने ग्रामीणों से चर्चा कर उन तक शासकीय योजनाओं की पहुंच की जानकारी ली। इस अवसर पर सांसद कोरापुट श्री सप्तगिरी शंकर उल्का, विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तुलिका कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुलोचना कर्मा, खाद्य आयोग सदस्य श्री विमल सुराना सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 00:38:15
Privacy-Data & cookie usage: