राशिफल 10 अप्रैल : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-04-10 | 04:08h
update
2023-04-10 | 04:08h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 10 अप्रैल : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि: मेष राशि वाले सप्ताह के पहले दिन अगर किसी बैंक, व्यक्ति या संस्था से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो इस विचार को टाल दें क्योंकि इससे बाद में आपको परेशानी होने की आशंका है। जीवनसाथी से आज उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आज परिवार में आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज रात आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, तभी सफलता नजर आ रही है।

आज भाग्य 69 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग अर्पित करें।

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन काफी ऊर्जावान रहेगा। व्यापार में गति लाने के लिए आज नए साधनों का प्रयोग करेंगे। आज आपको अपनी निर्णय क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए आपके काम भी आज पूरे हो सकते हैं। यदि आज आपको किसी काम में लेन-देन करना पड़े तो खुले दिल से करें क्योंकि इससे आपको भविष्य में बहुत लाभ होगा। आज शाम के समय आप अपने जीवन साथी को घुमाने ले जा सकते हैं और कोई उपहार खरीद सकते हैं।

आज भाग्य 91 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों को आज फिजूलखर्ची से बचना होगा, नहीं तो आप अपनी आर्थिक स्थिति को संकट में डाल देंगे। आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है जिससे आपको संतोष की अनुभूति होगी। भाई की सेहत को लेकर आज आप थोड़े चिंतित दिखाई देंगे। शाम से लेकर रात तक का समय आप अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के साथ विचार-विमर्श में व्यतीत करेंगे। भविष्य में कुछ योजना बनाएंगे।

आज भाग्य 68 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों ने कार्यक्षेत्र में जो मेहनत की है उसका आज आपको उत्तम लाभ मिलेगा। संतान पर आपका विश्वास दृढ़ रहेगा। आज आपको मातृ पक्ष से प्रेम मिलने की प्रबल संभावना है। आज आप अपने सुख-सुविधाओं पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आपके शत्रु भी परेशान रहेंगे, लेकिन आपको चिंता करने की कोई बात नहीं है। आज माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें ताकि उनके स्वास्थ्य में कोई कमी न रहे। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

Advertisement

आज भाग्य 93 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत करें और पूजा में शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें।

सिंह राशि:सिंह राशि वालों के ससुराल पक्ष से आज वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो आपके संबंधों में कड़वाहट आएगी। यदि मित्रों से जुड़ी कोई समस्या है तो आज उसमें अवश्य ही सुधार होने की संभावना है। आज आपको अपने किसी मित्र की मदद करनी पड़ेगी। यदि कोई विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा। आर्थिक स्थिति को लेकर आज आप थोड़े चिंतित नजर आएंगे।

आज भाग्य 88 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और सुबह-शाम शिव चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि: कन्या राशि वालों को आज व्यापार के सिलसिले में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो फायदेमंद रहेंगी। लेकिन आज आपको नौकरी में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वे आपके खिलाफ कोई बड़ा षड्यंत्र रच सकते हैं। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो सकता है। आज आप अपने घर की रोजमर्रा की जरूरतों के लिए कुछ सामान खरीद सकते हैं, जिसमें धन भी अधिक खर्च होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ती नजर आ रही है।

आज भाग्य 81 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करें और कच्चे चावल में तिल मिलाकर दान करें।

तुला राशि:  तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मंगलकारी रहेगा। आज आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। अगर आज आपको किसी काम में पैसा लगाना है तो उसके लिए दिन अच्छा है। आज आपके अधिकारों और संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थियों को आज कुछ पुस्तकों की आवश्यकता पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ आज कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें, जो लोग रोजगार की ओर प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी।

आज भाग्य 83 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और सुबह-शाम शिव चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कुछ कार्यों में विघ्न आने से मन परेशान हो सकता है और व्यापार के लिए किए गए कार्य भी असफल हो सकते हैं। आज आपके परिवार में कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार आ सकती है। शाम तक परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह से पारिवारिक कलह खत्म होगी। नौकरीपेशा जातकों को आज प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं। आज की शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेल-खेल में बिताएंगे।

आज भाग्य 87 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और रुद्राक्ष माला से महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

धनु राशि: धनु राशि वालों की आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपमें ज्ञान और दान की भावना का विकास होगा। किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। आज शाम से लेकर रात तक आपको पेट संबंधी विकार होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें। खान-पान पर संयम बरतें। आज आपको अपने आलस्य को छोड़कर आगे बढ़ना होगा, तभी आपको अपने काम में सफलता मिलती नजर आ रही है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

आज भाग्य 93 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को आटे, घी, शक्कर से बनी चीज का भोग लगाएं।

मकर राशि: मकर राशि वालों के सामने आज कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध भी उठाने पड़ेंगे। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से भी सम्मान मिल रहा है। कारोबार में भी आपका मन लगेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। यदि आपको किसी नए कार्य में निवेश करना है तो अवश्य करें क्योंकि भविष्य में लाभ मिलेगा। आज दोपहर के समय जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है जिससे आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। पैसा भी खर्च होगा। आज आपको संतान का पूरा सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 95 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें, शिवजी का अभिषेक भी लाभकारी रहेगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले सप्ताह के पहले दिन सेहत के प्रति सावधान रहें, तभी आपके काम बनते नजर आएंगे। आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से खोजबीन करने में समय व्यतीत करेंगे। अपनी जरूरतों के अनुसार ही धन खर्च करें अन्यथा आर्थिक स्थिति संकट में पड़ सकती है। परिवार के सदस्यों द्वारा विश्वासघात की आशंका दिखाई दे रही है, इसलिए सावधान रहें। शाम के समय आस-पास की यात्रा कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

आज भाग्य 87 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए आज 10 अप्रैल का दिन सुखद रहेगा। पारिवारिक जीवन में संतान को लेकर चल रही परेशानी और चिंता दूर होगी। परिवार और दोस्तों के साथ हंसी-मजाक के पल भी बिताएंगे। कुछ नए लोगों से भी आपकी जान-पहचान होगी। जीवनसाथी से तालमेल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव रहने पर भी आप उत्साहपूर्वक उन्हें निपटाने में सफल रहेंगे।

आज भाग्य 77 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त में शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ जरूर करें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.03.2026 - 10:03:00
Privacy-Data & cookie usage: