BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ में अब आग उगलेगा सूरज, नमी कम होने से बढ़ेगा तापमान; कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

www.khabarwala.news

schedule
2023-04-09 | 17:45h
update
2023-04-09 | 17:45h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ में अब आग उगलेगा सूरज, नमी कम होने से बढ़ेगा तापमान; कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

रायपुर @khabarwala.newsछत्तीसगढ़ में आज से गर्मी बढ़ने वाली है। तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला अब शुरू हो जाएगा। बीते दिनों नमी की वजह से तापमान में गिरावट देखी गई थी। लेकिन अब यह दौर थमने वाला है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और अंधड़ चलने की भी संभावना है।

Advertisement

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि बादल छटने की वजह से नमी कम होगी और तापमान बढ़ेगा। कल से उत्तरी हवाओं का प्रभाव प्रदेश में बढ़ने वाला है, इसलिए धीरे-धीरे गर्मी बढ़नी शुरू होगी। इसके बाद जब पश्चिमी गर्म हवाएं प्रदेश में प्रवेश करेंगी तब तापमान तेजी से बढे़गा। लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का अहसास होगा।
अप्रैल महीने की शुरुआत से लेकर अब तक मौसम में कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि आज से तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में नमी का आगमन निम्न स्तर पर लगातार हो रहा है। एक द्रोणिका तमिलनाडु से लेकर विदर्भ तक बनी हुई है। इन दोनों सिस्टम की वजह से प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश या गरज चमक के साथ छीटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने और वज्रपात की संभावना है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 04:20:28
Privacy-Data & cookie usage: