फर्जी आय प्रमाण पत्र बनाने वाले दुकान पर की गई दंडात्मक कार्रवाई…

www.khabarwala.news

schedule
2023-04-06 | 12:06h
update
2023-04-06 | 12:06h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
फर्जी आय प्रमाण पत्र बनाने वाले दुकान पर की गई दंडात्मक कार्रवाई…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

दंतेवाड़ा, 06 अप्रैल 2023 : कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा फर्जी आय प्रमाण पत्र बनाने वाले दुकान का औचक निरीक्षण कर संचालक पर दंडात्मक कार्यवाही की गई है। प्रशासन को मिली शिकायत पर कलेक्टर श्री नंदनवार ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश राजस्व और पुलिस को दिए थे। शिकायत के अनुसार न्यू बॉम्बे फोटो स्टूडियो द्वारा फर्जी तौर पर आय प्रमाण पत्र बनाया जा रहा था। कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा न्यू बॉम्बे फोटो स्टूडियो पर आकस्मिक छापा मार कार्यवाही करते हुए दुकान की गहनता से जांच की गई। जांच में स्टूडियो से फर्जी प्रमाण पत्र बनाना कि शिकायत सही पाई गई। कार्यवाही में स्टूडियो के आय प्रमाण पत्र बनाने में उपयोग की गई कंप्यूटर सहित सभी उपकरणों को जब्त कर सील बंद किया गया साथ ही जारी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 00:23:19
Privacy-Data & cookie usage: