राशिफल 5 अप्रैल 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-04-05 | 04:20h
update
2023-04-05 | 04:20h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 5 अप्रैल 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशिफल : मिलाजुला रहेगा दिन

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज यदि आप अपने व्यापार के लिए किसी बैंक या संस्था से कर्ज लेना चाहते हैं तो आज का दिन इसके लिए अनुकूल नहीं है। आज सेहत के मामले में भी मेष राशि वालों को परेशानी रह रकती है। सुस्ती और थकान महसूस करेंगे। सार्वजिक स्थानों में सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें। छात्रों को अपनी पढाई पर फोकस करना होगा, जिम्मेदारी अचानक से बढ़ती महसूस होगी। । आज आपको पुराने मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। रात का समय दोस्तों के साथ घूमने में बीतेगा। विरोधियों से सतर्क रहें।

 

आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं, दूर्वा अर्पित करें।

 

 

वृषभ राशिफल: आर्थिक स्थिति रहेगी अच्छी

 

वृषभ राशिफल: आर्थिक स्थिति रहेगी अच्छी

 

वृषभ राशि के लोगों की आज दिन रोमांटिक रह सकता है। चंद्रमा राशि से पंचम स्थान में संचार करते हुए आपकी लाइफ में रोमांस और उत्साह भरने का काम कर रह है। आज शिक्षा और ज्ञान विज्ञान के प्रति भी आपका रुझान बढेगा। लेकिन जोखिम से बचें पैरों में चोट लगने की आशंका है। यदि आज आपको किसी काम में लेन-देन करना पड़े तो दिल खोलकर करें क्योंकि भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी अच्छा है। आज शाम को किसी शुभ समारोह में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सलाह है कि खान-पान में संयम रखें।

 

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण संग देवी राधा की पूजा करें।

 

 

मिथुन राशिफल: उलझन में रहेंगे आप

 

 

मिथुन राशि से चौथे स्थान में आज चंद्रमा का संचार हो रहा है ऐसे में आज का दिन मिथुन राशि के लिए मिलाजुला रह सकता है। किसी बात को लेकर मन उलझन में रहेगा। माता और संतान से संबंधित किसी विषय को लेकर आप चिंतित होंगे। सेहत का भी आपको ध्यान रखना होगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं पर आपका धन खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यों में आज कुछ बाधाओं और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement

 

आज भाग्य 80% तक आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और मिसरी का भोग लगाएं।

 

कर्क राशिफल: धन खर्च के योग

कर्क राशि वालों का भाग्य आज साथ दे रहा है। अपनी संतान को अच्छा काम करते देखकर आज आपका उन पर विश्वास और भी मजबूत होगा। आज मातृ पक्ष से भी प्रेम और सहयोग मिलने की प्रबल संभावना है। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान नज़र आएंगे। अपने पिता का विशेष ध्यान रखें क्योंकि उनकी सेहत में कुछ गिरावट आने की संभावना है, आज आपको अपनी मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा।

 

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।

 

सिंह राशिफल: मानसिक तनाव में रहेंगे आप

सिंह राशि के लोगों का दिन अनुकूल नहीं है और आप मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे। जिससे आप अपना रास्ता भटक सकते हैं, लेकिन माता-पिता की मदद और आशीर्वाद से दोपहर बाद राहत मिलती नजर आ रही है। आंखों से जुड़ी कोई परेशानी है तो आज उसमें सुधार होगा। यदि आज ससुराल पक्ष से कोई आर्थिक मदद मांगे तो सोच समझकर ही काम लें, क्योंकि इससे रिश्ते में दरार आ सकती है।

 

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की 108 बार माला का जप करें।

 

कन्या राशिफल: कार्य होंगे पूरे

कन्या राशि वालों का भाग्य आज साथ दे रहा है और आज का दिन आपके लिए अपने कार्यों को पूरा करने वाला रहेगा। आज आलस्य त्यागकर आपको अपने व्यापार और घर के अधूरे कार्यों को पूरा करना होगा। माता पिता का भरपूर सहयोग और सुख मिलेगा। जीवनसाथी ,की सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी। गैर जरूरी खर्च भी आपके होंगे। आज भले ही आप लोगों की भलाई के लिए दिल से सोचें, लेकिन वे इसे आपकी मजबूरी और स्वार्थ ही समझेंगे, इसलिए लोगों के कहने पर न जाएं जो दिल को अच्छा लगे वही करें।

 

आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान करें।

 

तुला राशिफल: धन वृद्धि के योग

Libra Horoscope Today:तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। आज इनके प्रभाव और धन में वृद्धि होने की संभावना नजर आती है। आज दूसरों के हित के बारे में सोचेंगे और दिल खोलकर उनकी सेवा करेंगे। यदि आपको अपनी नौकरी और व्यवसाय में किसी नए कार्य में निवेश करना है तो अवश्य करें क्योंकि इससे आपको भविष्य में अच्छा खासा लाभ मिलेगा। यदि किसी पारिवारिक संपत्ति का बंटवारा करना पड़े तो सोच समझकर कोई फैसला करें।

 

आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। भूखे लोगों को खाना खिलाएं।

 

वृश्चिक राशिफल: मन रहेगा अशांत

Scorpio Horoscope Today: वृश्चिक राशि के लोग आज काफी परेशान रहेंगे और आज इनका मन किसी बात को लेकर अशांत रह सकता है। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए आपके प्रयास फलीभूत होंगे। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी और व्यापार में आज किसी भी वाद-विवाद में न पड़ें, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। आज शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

 

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।

 

धनु राशिफल: परोपकार में बीतेगा दिन

Sagittarius Horoscope Today: धनु राशि वालों का भाग्य साथ दे रहा है और आज आपका दिन परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। धार्मिक और राजनीतिक कार्यों में रुचि बढ़ती नजर आ रही है। परोपकार के कार्यों पर भी धन खर्च करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी आज सुधार होगा। शाम से रात तक पेट खराब होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें और खान-पान पर संयम रखें। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाई-बहनों की सलाह व्यवसाय में नई जान फूंकेगी।

 

आज भाग्य 99% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।

 

मकर राशिफल: थोड़ा कठिन रहेगा दिन

Capricorn Horoscope Today:मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन कठिनाइयों वाला रहेगा। कीमती वस्तुओं की प्राप्ति के साथ-साथ आपको कुछ अनावश्यक खर्चों का भी सामना करना पड़ेगा, जो आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध भी करना होगा, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी अच्छा रहेगा। आज आपको ननिहाल पक्ष से सम्मान मिलेगा और दिन खास रहेगा। निवेश फलदायी रहेंगे। व्यापार में भी आपका मन लगेगा और आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आज शाम के समय आप अपनी संतान को छोटी दूरी की यात्रा पर ले जा सकते हैं।

 

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

 

कुंभ राशिफल: दिन भाग्यशाली रहेगा

Aquarius Horoscope Today: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। आज आप अपने बुद्धि और विवेक से नए और बेहतर फैसले लेंगे। अपनी जरूरतें सीमित रखें, ज्यादा न बढ़ाएं, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज परिजनों द्वारा आपको धोखा मिलने की आशंका है। इसलिए सावधान रहें।

 

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेशस्तोत्र’ का रोज पाठ करें।

 

मीन राशिफल: मिलेगा सामाजिक सम्मान

Pisces Horoscope Today: मीन राशि के लोगों को आज लाभ होगा। यदि परिवार में पुत्र या पुत्री के विवाह को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ जाएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण दूसरे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। छात्रों को परीक्षा की तैयारी में जुट जाने की जरूरत है।

 

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

 

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.03.2026 - 05:40:35
Privacy-Data & cookie usage: