कलेक्टर सौरभ कुमार ने किया गोठान, रूरल औद्योगिक पार्क का निरीक्षण…

www.khabarwala.news

schedule
2023-04-05 | 10:12h
update
2023-04-05 | 10:12h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कलेक्टर सौरभ कुमार ने किया गोठान, रूरल औद्योगिक पार्क का निरीक्षण…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

बिलासपुर, 5 अप्रैल 2023 : कलेक्टर बिलासपुर सौरभ कुमार ने मंगलवार को बेलतरा तहसील क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अकलतरी और धौरामुड़ा स्थित गोठान और महात्मा गाँधी रूरल औद्योगिक पार्क का निरीक्षण किया । जहां उन्होंने विभिन्न महिला समूहों द्वारा किये जा रहे कार्यों का परीक्षण कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी आर वर्मा को निर्माण संबंधी कार्यों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्राम अकलतरी और बेलतरा में शासन द्वारा घोषित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कार्य मे संलग्न कर्मचारियों से चर्चा कर समायसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस वासु जैन, तहसीलदार शशिभूषण सोनी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिल्हा बीआर वर्मा, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश चंद्रवंशी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.03.2026 - 06:12:08
Privacy-Data & cookie usage: