ट्राइसिकल पाकर दिव्यांगो के चेहरों में उत्साह और आंखों में छलके खुशी के आंसू…

www.khabarwala.news

schedule
2023-04-04 | 13:26h
update
2023-04-04 | 13:26h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
ट्राइसिकल पाकर दिव्यांगो के चेहरों में उत्साह और आंखों में छलके खुशी के आंसू…

raipur@khabarwala.news

खैरागढ़: 04 अप्रैल 2023 : खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला निर्माण के बाद कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर के प्रयासों से दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण की सुविधाएं तेजी से मिल रही है। कलेक्टर ने जिला के 03 अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को जिला कार्यालय खैरागढ़ में बुलाकर ट्राइसिकल प्रदान किया। वही चलने फिरने में अक्षम एक दिव्यांग को कलेक्टर के निर्देश पर घर पहुंचाकर व्हील चेयर दिया गया।सहायक-उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरों में उत्साह और आंखों में खुशी के आंसू छलक आये। उन्होंने सहयोग के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

 

निःशक्त, पात्र और दिव्यांगजनों को शीघ्रता से सुविधाएं उपलब्ध कराएं-डॉ. जगदीश सोनकर

केसीजी कलेक्टर डॉ जगदीश सोनकर ने समाज कल्याण विभाग को यह निर्देश दिए हैं कि जिले में किसी भी प्रकार से दिव्यांग व्यक्तियों को जो भी अधिकतम सुविधाएं दी जा सके उस पर त्वरित कार्यवाही करें और शीघ्रता से उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। यही कारण है कि जिले के छुईखदान, गंडई और खैरागढ़ में अब तक बहुत लोगों को विभाग द्वारा अब तक सहायता मिल चुकी है। इसी तारतम्य में दिव्यांग ब्रम्हा निषाद पिता स्व बिंझवार निषाद 31वर्ष व राजेश यादव पिता चैतु राम यादव 36 वर्ष निवासी अमलीडीह खुर्द वार्ड नं 15 खैरागढ़ व छुईखदान वनांचल के घोघरे निवासी भारत लोधी पिता खोरबाहरा उम्र 67 वर्ष को विगत दिनों कलेक्ट्रेट परिसर में डॉ सोनकर ने ट्राइसिकल प्रदान किया।

 

चलने फिरने में अक्षम दिव्यांग भरत को कलेक्टर ने घर पहुंचाकर दिलाया व्हील चेयर

समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक गणेश राम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर बीमारी के कारण चलने फिरने में अक्षम, खैरागढ़ बरेठपारा वार्ड नं 6 के निवासी भरत विश्वकर्मा पिता चैतू विश्वकर्मा को व्हील चेयर उनके घर पर पहुंचाकर दिया गया। कलेक्टर के हाथों से ट्राइसिकल पाकर दिव्यांगो के चेहरों पर मुस्कान छलक आई। दिव्यांगजनो ने कहा कि खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला बनने के कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर के प्रयासों से समाज कल्याण के क्षेत्र में दिव्यांग लोगों को तेजी से सुविधाएं मिल रही है। जिला प्रशासन के प्रयासों से सहायक उपकरण मिलने पर अभ्यर्थियों ने प्रशासन, कलेक्टर और समाज कल्याण विभाग का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सुनील कुमार शर्मा, समाजकल्याण विभाग के उपसंचालक गणेश राम, जनसम्पर्क विभाग के अधिकारी और ट्राइसिकल पाने वाले दिव्यांगजन तथा उनके परिवार के सदस्य उपस्थित हुए।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
05.06.2026 - 22:47:41
Privacy-Data & cookie usage: