www.khabarwala.news
रायपुर@khabarwala.news. कुमारी सैलजा इन दिनों लगातार बैठकें ले रही हैं। इसके पहले उन्होंने कांग्रेस के जय भारत सत्याग्रह को लेकर बैठक ली थी। रायपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने रविवार को निगम, मंडल और आयोग में नियुक्त कांग्रेस नेताओं की बैठक ली। प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित इस बैठक में कुमारी सैलजा ने निगम,मंडल और आयोग के पदाधिकारियों को संगठन में भी सक्रियता से काम करने की नसीहत दी है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभर में भारत सत्याग्रह चला रही है। जिसमें केंद्र की तानाशाही रवैये के खिलाफ आंदोलन चलाना है। इसके लिए AICC से शेड्यूल आया है, उससे और भी ज्यादा जोड़ना है। हमें लोगों के घरों तक पहुंचाना है। लोगों के दिलों दिमाग में पहुंचायेंगे। जो भी कार्यक्रम है, उसमें सबको सम्मिलित होना है और लोगों तक अपना कार्य समझ कर पहुंचाना है। सभी को पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रियता से काम करना है।
आरएसएस की विचारधारा लोगों को बांटने की
पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद क्या परिस्थिति हुई। राहुल गांधी ने यात्रा से ये साबित कर दिया है कि देश एक है। आरएसएस की विचारधारा लोगों को बांटने की है। उससे जनता को कोई सरोकार नहीं है। करोड़ों लोग राहुल गांधी के साथ जुड़े हैं। उन्होंने ने आम लोगों की, जनता की, गरीब, मजदूर, महिलाओं, युवाओं की और आज के जो मुद्दे हैं उन्हें उठाया।
एक ओर राहुल गांधी का सवाल पूछना और दूसरी ओर जिस तरह से उनके खिलाफ केस हुआ। किस तरह से कितनी तत्परता से राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता को खत्म किया गया। लोकतंत्र खतरे में है। जिसके लिये हम सब लोग संघर्ष करते हैं, इस लोकतंत्र को बचाने के लिये, जो कि हर नागरिक का अधिकार है।
लोगों तक पहुंचना है
सैलजा ने कहा-संघर्ष है और हमारा कांग्रेस का यह दायित्व बनता है, इसमें हम पहल करें। लोगों के दरबार में, लोगों तक इन बातों को लेकर चलें। इस देश में लोकतंत्र जिंदा है और हमें जिंदा रखना है। जिसके लिये हमारे पूर्वजों ने लड़ाई लड़ी है, संघर्ष किया है। आज हमारा संघर्ष है कि इनको जिंदा रखना है। राहुल गांधी की आवाज को हमें जिंदा रखना है। राहुल गांधी के लिये नहीं अपने लिये, देश के लिये, लोकतंत्र के लिये राहुल जी की आवाज को हमें बुलंद करना है।
राहुल के साथ देश की जनता
उन्होंने कहा- हमें दिखाना है आज अकेला एक राहुल गांधी नहीं है। राहुल गांधी के साथ देश के करोड़ों-करोड़ों कांग्रेस जन और जनता उनके साथ है। जनता तक संदेश पहुंचाना हम सबका काम है। हम सबकी जिम्मेदारी है।15 साल के संघर्ष के बाद ऐसा समय था, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था। एक काला अध्याय था। आप लोगों ने संघर्ष किया, आप लोगों ने हिम्मत नहीं हारे जुड़े रहे। आप सबके संघर्ष के बाद 15 साल बाद हमारी पार्टी सत्ता में आयी। आप लोग खुश किस्मत हैं। आप लोगों का दायित्व बनता है कि इन सब बातों को लेकर लोगों तक जायें। अपनी जिम्मेदारी समझें कि साथ में न केवल खुद पार्टी के लोगों को भी अपने साथ लेकर, समन्वय सामंजस्य जरूरी है।