राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का विस्तार नगर पंचायत एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में…

www.khabarwala.news

schedule
2023-04-01 | 14:39h
update
2023-04-01 | 14:39h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का विस्तार नगर पंचायत एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

उत्तर बस्तर कांकेर 01 अप्रैल 2023 : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का विस्तार ग्राम पंचायतों के साथ-साथ अनुसूचित क्षेत्रों के नगर पंचायत एवं नगर पालिका मे भी किया गया है। कांकेर जिले के नगर पंचायत भानुप्रतापपुर, चारामा, पखांजूर, अंतागढ़, नरहरपुर एवं नगर पालिका कांकेर में भी यह प्रभावषील होगा। शासन द्वारा इस योजना अंतर्गत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में हितग्राहियों से नवीन आवेदन प्राप्त कर डाटा एन्ट्री का कार्य करने के लिए समय सारणी जारी किया गया है।

शासन द्वारा जारी गाईड लाईन के अनुसार नवीन आवेदन प्राप्त करने की तिथि 01 से 15 अप्रैल तक निर्धारित की गई है। पोर्टल में डाटा प्रविष्टि करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल तक एवं तहसीलदार द्वारा पंजीकृत आवेदनों का निराकरण की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक निर्धारित की गई है। आवेदनों की स्वीकृति अथवा अस्वीकृति पश्चात ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका क्षेत्रों पर प्रकाश कर दावा आपत्ति का ग्राम सभा, सामान्य सभा में निराकरण की अंतिम तिथि 08 मई 2023 निर्धारित की गई है। सामान्य सभा के निर्णय अनुसार पोर्टल में अद्यतीकरण 14 मई एवं अंतिम सत्यापित सूची के प्रकाशन की तिथि 15 मई 2023 निर्धारित की गई है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 18:35:44
Privacy-Data & cookie usage: