कलेक्टर विजय दयाराम के. ने किया सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण…

www.khabarwala.news

schedule
2023-04-01 | 16:54h
update
2023-04-01 | 16:54h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने किया सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

बलरामपुर 01 अप्रैल 2023 : कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों को त्रुटि रहित सर्वेक्षण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

कलेक्टर व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बलरामपुर विकासखण्ड के ग्राम भनौरा, दहेजवार, जाबर, पचावल एवं महाराजगंज पहुंचकर सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के कार्यों का जायजा लिया, इस दौरान उन्होंने प्रगणक दलों से चर्चा की और सर्वेक्षण हेतु निर्धारित प्रपत्र का अवलोकन किया। कलेक्टर ने प्रगणक दलों को पूरी गंभीरता से त्रुटि रहित सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वेक्षण के लिए मकानों का नंबरिंग, सर्वे की प्रक्रिया, मोबाइल एप, पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री एवं मैनुअल एंट्री के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर श्री दयाराम ने ग्रामवासियों को सर्वेक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बलरामपुर श्री भरत कौशिक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बलरामपुर श्री के.के. जायसवाल सहित अन्य अधिकारी, सुपरवाइजर, प्रगणक दल के सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.05.2026 - 05:30:54
Privacy-Data & cookie usage: