प्रभु राम सबके,धर्म के आधार पर देश को बांटती है कांग्रेस

बृजमोहन – www.khabarwala.news

schedule
2023-03-31 | 06:37h
update
2023-03-31 | 06:37h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
प्रभु राम सबके,धर्म के आधार पर देश को बांटती है कांग्रेस – बृजमोहन

raipur@khabarwala.news

बृजमोहन का मंत्री अमरजीत भगत पर पलटवार… कहा कौशल्या माता मंदिर और श्री राम वन गमन पथ में भ्रष्टाचार करने वालों को नहीं मिलेगा श्रीराम का आशीर्वाद. 

Advertisement

रायपुर/31/03/2023/ पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस का काम ही रहा है धर्म के आधार पर लोगों को बांटना. रहीं बात प्रभु की तो श्री राम हर किसी के है. उनको बांटने का अर्थ देश को बांटने जैसा है. मर्यादाओं मे रहकर कर्म करने वालों के साथ उनका आशीर्वाद सदा से ही रहते आया. जिस कांग्रेस सरकार ने प्रभु राम को काल्पनिक कहा, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर उनके अस्तित्व को चुनौती देने जैसा कृत्य किया था आज उनके मुह मे राम बग़ल मे छुरी है.

बृजमोहन ने कहा कि दुनिया देख रही है कि प्रभु राम की जन्म स्थली अयोध्या मे भव्य मंदिर का निर्माण का मार्ग किनके प्रयासों से अग्रसर हुआ है. काशी विश्वनाथ धाम, महाकालेश्वर उज्जैन, सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार का दायित्व श्रीराम ने किनको सौंपा है.

प्रभु श्रीराम न्याय के साथ कार्य करने वालों के साथ होते है. अन्यायी, अत्याचारी और शोषण करने वालों का नाश करने का कार्य प्रभु राम करते है.

मंत्री अमरजीत भगत के बयान पर बृजमोहन की प्रतिक्रिया..

बृजमोहन ने कहा कि मां कौशल्या की जन्मभूमि मे उनके धाम की पहचान और विकास की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी सरकार के दौरान ही हुई. श्री राम वन गमन की पहचान भी भाजपा ने की और विकास कार्य भी आगे बढ़ाया.

कांग्रेस बस झूठे श्रेय लेने की राजनीति करती है.

ये कांग्रेस सरकार 6 करोड़ रुपए मे माता कौशल्या धाम बनाते है और 12 करोड़ इवेंट कंपनी को देते है. माता कौशल्या के धाम बनाने बनाने में एवं राम वन गमन पथ बनाने में भ्रष्टाचार करने वाली सरकार को प्रभु राम का आशीर्वाद कभी नहीं मिलेगा. छत्तीसगढ़ में पड़ रहा ईडी का पड़ रहा छापा इसी का परिणाम है.

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 00:22:42
Privacy-Data & cookie usage: