हनुमान जन्मोत्सव 6 अप्रैल को ,हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन क्या करें…

www.khabarwala.news

schedule
2023-03-31 | 05:41h
update
2023-03-31 | 05:41h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
हनुमान जन्मोत्सव 6 अप्रैल को ,हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन क्या करें…

raipur@khabarwala.news

हनुमान जी का जन्मोत्सव हर वर्ष चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इसी पावन दिन हनुमान जी ने माता अंजनी की कोख से जन्म लिया था। इस साल गुरुवार, 6 अप्रैल को हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

Advertisement

हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति को सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। हनुमान जी व्यक्ति की सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। आइए जानते हैं हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन क्या करें-

 

हनुमान चालीसा का पाठ

 

हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान चालीसा के पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। हनुमान जन्मोत्सव के दिन एक से अधिक हनुमान चालीसा करने का प्रयास करें।

सुंदरकांड पाठ

 

हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिन लोगों में आत्मविश्वास की कमी है उन्हें नित्य सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। सुंदरकांड का पाठ करने से सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें।

राम नाम का सुमिरनहनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय है भगवान श्री राम के नाम का सुमिरन। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति नित्य राम नाम का सुमिरन करता है उस पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती है। आप श्री राम जय राम जय जय राम या सिया राम जय राम जय जय राम का सुमिरन कर सकते हैं। राम नाम का सुमिरन करने में भी कोई विशेष नियम नहीं होता है। आप कभी भी कहीं भी राम नाम का सुमिरन कर सकते हैं।

भोग लगाएं

 

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जन्मोत्स के दिन अपनी श्रद्धा अनुसार भोग जरूर लगाएं। भगवान के भोग में सात्विकता का विशेष ध्यान रखें। भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का ही भोग लगाया जाता है।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 01:24:29
Privacy-Data & cookie usage: