केबिनेट मंत्री अकबर ने कवर्धा के महामाया और काली मंदिर में की पूजा-अर्चना की…

www.khabarwala.news

schedule
2023-03-30 | 17:49h
update
2023-03-30 | 17:49h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
केबिनेट मंत्री अकबर ने कवर्धा के महामाया और काली मंदिर में की पूजा-अर्चना की…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

कवर्धा 29 मार्च 2023: प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने चैत्र नवरात्रि के सप्तमी में कवर्धा के महामाया और काली मंदिर में देवी मां की पूजा-अर्चना की। मंत्री श्री अकबर ने प्रदेश की सुख, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने माता काली और महामाया में श्रीफल, माता की चुनरी और पूजन सामग्री चढ़ाई और विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा आरती की। केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने ज्योति कक्ष में पहुंचकर ज्योति कलश के दर्शन किए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, कलीम खान, जिला कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, पार्षद श्री अशोक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियो ने भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.02.2026 - 06:03:48
Privacy-Data & cookie usage: