राशिफल 29 मार्च 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-03-29 | 03:56h
update
2023-03-29 | 06:59h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 29 मार्च 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि- घोर पराक्रमी बने रहेंगे। यह पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। ऊर्जा का संचार आपके अंदर हो रहा है। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी रहेगी लेकिन व्यापार व व्यवसाय के लिए उत्तम समय रहेगा। हरी वस्तु का दान करें और शुभ होगा।

 

वृषभ राशि- धन का आगमन होता रहेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

Advertisement

 

मिथुन राशि- अत्यधिक ऊर्जा आपको परेशान कर सकता है, घबराहट और बेचैनी दे सकता है लेकिन इसे नकारात्मक ऊर्जा मत समझिए। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

 

कर्क राशि- स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान में दूरी बनी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय है, लेकिन चलता रहेगा। स्वास्थ्यम मध्यम है। ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे बाकी सब ठीक रहेंगे। लाल वस्तु पास रखें।

 

सिंह राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आय के नवीन साधन बनेंगे। उत्तम समय कहा जाएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की थोड़ी सी दूरी रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- शासन सत्ता पक्ष का भरपूर सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापारिक फैलाव होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काली जी को प्रणाम करते रहें।

 

तुला राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

 

वृश्चिक राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक ठाक। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें और गणेश जी को दूर्वा घास अर्पित करें।

 

धनु राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम विवाह होने के योग हैं। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

 

मकर राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें। लाल वस्तु दान करें।

कुंभ राशि- महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तूतू-मैंमैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापार सही चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

 

मीन राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी फिर भी गृहकलह होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 01:06:28
Privacy-Data & cookie usage: