दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, अलर्ट जारी…

www.khabarwala.news

schedule
2023-03-29 | 07:06h
update
2023-03-29 | 07:06h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, अलर्ट जारी…

raipur@khabarwala.news

नई दिल्ली : देश के कई राज्यों में आज से एक बार फिर से मौसम पलटी मारने वाला है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज एक हिमाचली रीजन में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है, जिसकी वजह से देश के कई राज्यों में आज से भीषण आंधी-तूफान की आशंका है और इसलिए उसने दिल्ली समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया हुआ है।

Advertisement

आईएमडी के मुताबिक आज से लेकर अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर, बंगाल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंको को व्यक्त किया है।

राजधानी की आबोहवा में सुधार

वैसे दिल्ली में आज यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। तो वहीं बीते दिनों बारिश होने की वजह से राजधानी की आबोहवा में सुधार देखा गया है लेकिन अभी भी प्रदूषण का लेवल ज्यादा ही है।

पंजाबी बाग, दिल्ली – डीपीसीसी पीतम पुरा 195 AQI

पूसा, दिल्ली – आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 178 AQI

शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली172 AQI

मुंडका, दिल्ली – भीम नगर 135 AQI

परपड़गंज, दिल्ली -187 AQI

अशोक विहार, दिल्ली – डीपीसीसी 128 AQI

लोधी रोड, दिल्ली – 195 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने के आसार हैं।

बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि

IMD के मुताबिक आज राजस्थान में कई जगहों पर बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि हो सकती है। तो वहीं पू्र्वोत्तर के राज्यों में आंधी-पानी और ओलावृष्टि की आशंका है, जबकि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और आंध्र प्रदेश में तेज गति वाली बारिश हो सकती है, जबकि कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी आज बारिश का मौसम रहने वाला है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 18:16:36
Privacy-Data & cookie usage: