www.khabarwala.news
raipur@khabarwala.news
सारंगढ़ बिलाईगढ़ 28 मार्च 2023/ कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी से जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के निजी डॉक्टरों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। डॉ. शुक्ला के नेतृत्व में बरमकेला, सारंगढ़ और भटगांव के डॉक्टर प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने जिला प्रशासन को किसी भी प्रकार के चिकित्सा सुविधा की जरूरत होने पर मदद करने की इच्छा प्रकट की।