राशिफल 25 मार्च 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-03-25 | 02:26h
update
2023-03-25 | 02:26h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 25 मार्च 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान में दूरी बनी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आपकी सामान्य स्थिति चलती रहेगी। सूर्य को जल दें और काली वस्तु का दान करें।

 

वृषभ राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभता बनी रहेगी। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

 

मिथुन राशि- स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

 

कर्क राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम-संतान में दूरी बनी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्यम समय बना रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

 

सिंह राशि- किसी भी तरह का कोई काम ऐसा न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा पर आंच आए। यात्रा में कष्ट संभव है। कार्यों में बाधा आएगी। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम चल रही है। स्वास्थ्य भी मध्यम है। सूर्य को जल देते रहें। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य की परेशानी बनी रहेगी। वाहन धीरे चलाएं। चोट-चपेट लगने का भय है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

 

तुला राशि- अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। संबंधों में खटास की संभावना है। पति-पत्नी के तालमेल में कमी आएगी। व्यापार की स्थिति मध्यम है। कुल मिलाकर एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

 

वृश्चिक राशि- शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन स्वयं नतमस्तक होंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। ननिहाल पक्ष से कुछ अशुभ समाचार मिल सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम गति से आगे चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

 

धनु राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग आपका सही चलता रहेगा। काली वस्तु का दान करें और लाल वस्तु पास रखें।

 

मकर राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी में बाधा संभव है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

 

कुंभ राशि- पराक्रम रंग लाएगा। लेकिन गलत लोगों के सालेकिन गलत लोगों के साथ जुड़कर किसी काम का प्रारंभ न करें। कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक मध्यम समय। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी चलती रहेगी। लाल वस्तु का दान करें।

 

मीन राशि- जुबान अनियंत्रित न होने दें। निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.03.2026 - 11:37:23
Privacy-Data & cookie usage: