राशिफल 24 मार्च 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-03-24 | 02:43h
update
2023-03-24 | 02:43h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 24 मार्च 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि- शारीरिक व मानसिक स्थिति परेशानी भरी रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति में दूरी बनी रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

 

वृषभ राशि- मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। स्वास्थ्य सही नहीं दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय कहा जाएगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

 

मिथुन राशि- मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। यात्रा में कष्ट संभव है। कुछ भ्रामक सामचार की प्राप्ति संभव है। काली वस्तु का दान करें।

Advertisement

 

कर्क राशि- सीने में विकार संभव है। स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कोई रिस्क न लें। कोई नई शुरुआत मन करिएगा। कोर्ट-कचहरी जाने से बचें। प्रेम-संतान में दूरी। मध्यम समय कहा जाएगा। काली वस्तु का दान करें।

 

सिंह राशि- मान-सम्मान में ठेस पहुंच सकती है। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्यम मध्यम समय कहा जाएगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि-चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। लाल वस्तु का दान करें।

 

तुला राशि- अपने स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार की स्थिति मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

 

वृश्चिक राशि- शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है व व्यापार भी अच्छा चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

 

धनु राशि- भावुक मन से कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य ठीक है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

 

मकर राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी में बाधा संभव है। सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। काली जी को सफेद वस्तु अर्पित करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि- पराक्रम रंग लाएगा। नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। नए व्यापार की शुरुआत न करें। हालांकि पराक्रमी बने रहेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा बस नए व्यापार की शुरुआत से बचें। हरी वस्तु पास रखें।

 

मीन राशि- गंदी भाषा का प्रयोग करने से बचें। जुबान अनियंत्रित न करें। अपनों में कोलाहल मच सकता है। निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य मध्यम। मुखरोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। काली का दान करें शुभ होगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
15.02.2026 - 17:31:03
Privacy-Data & cookie usage: