मुख्यमंत्री की किसानों के हित में बड़ी घोषणा समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी…

www.khabarwala.news

schedule
2023-03-24 | 10:13h
update
2023-03-24 | 10:13h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री की किसानों के हित में बड़ी घोषणा समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी…

raipur@khabarwala.news

किसानों के चेहरे खिले, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

किसानों ने कहा कि इस निर्णय से किसानों की आय बढे़गी

घनश्याम यादव -देवभोग गरियाबंद 24 मार्च 2023/@खबरवाला न्यूज :– मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गुरूवार को विधानसभा में किसानों के हित में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने गुरूवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए यह घोषणा की। इससे जिले के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। किसानों ने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय से अतिरिक्त उत्पादन को बेचने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पडे़गा। विदित है कि विधानसभा में चर्चा के बाद विनियोग विधेयक 2023 पारित कर दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हमारे किसान भाई हैं। सम्पूर्ण विश्व आज खाद्य संकट की अग्रसर हो रहा है। इसका मुख्य कारण है कृषि का अलाभप्रद होना। हमारी सरकार बनते ही हमने किसानों की ऋण माफी की, राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को सशक्त बना रहे हैं। उन्हें इनपुट सब्सिडी का लाभ भी दे रहे हैं। समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ धान की खरीदी 15 क्विंटल से बढ़ाकर अब 20 क्विंटल करने जा रहे हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री की इस घोषणा से जिले के किसानों के चेहरे खिल गए है। किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा है कि इस ऐतिहासिक निर्णय से किसानों को ज्यादा मात्रा में धान बेचने का अवसर मिलेगा जिससे किसानों के आय में वृद्धि होगी। ग्राम टेका के किसान श्री भावसिंह साहू, ढालूराम, बलदाऊ साहू ने कहा कि उनके पास 6 एकड़ जमीन है जिसमें वे खेती करते है। पहले 90 क्विंटल धान बेचते थे लेकिन अब 120 क्विंटल धान बेचेंगे। इस एतिहासिक निर्णय से रेगहा खेती करने वाले किसान लाभान्वित होंगे। वहीं ग्राम बोरिद के किसान महेश साहू ने उत्साह से बताया कि मैं हमेशा अतिरिक्त उत्पादन के विक्रय के संबंध में सोंचता था लेकिन अब यह चिंता अब दूर हो गई है। उन्होंने कहा कि 10 एकड़ में खेती करते है। इस लिहाज से अब 200 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे। जिसका लाभ आय के रूप में दिखेगा।

इस तरह ग्राम पारागांव के किसान लक्ष्मी बारले ने बताया कि 6 एकड़ में खेती करते है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का यह फैसला किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। किसानों में भारी उत्साह है। इस तरह ग्राम रोबा के किसान घनश्याम साहू , श्यामनगर के प्रकाशचन्द्र साहू , कोसमखुटा के सेऊकराम ध्रुव, लचकेरा के चिंताराम ध्रुव, जामागांव के बुधराम कोसरे, अरण्ड के दउवा तारक, बोरिद के माखनलाल ध्रुव ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 19:54:13
Privacy-Data & cookie usage: