पत्रकार सुरक्षा कानून पारित होने पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सीएम बघेल का जताया आभार…

www.khabarwala.news

schedule
2023-03-23 | 14:30h
update
2023-03-23 | 14:30h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
पत्रकार सुरक्षा कानून पारित होने पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सीएम बघेल का जताया आभार…

raipur@khabarwala.news

छत्तीसगढ़ विधानसभा में छत्तीसगढ़ मीडियाकर्मी सुरक्षा विधेयक 2023 सर्वसम्मति से पारित हुआ। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विधानसभा में मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सदन में लंबे समय से पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग की जा रही थी। वर्तमान में पत्रकारों के साथ जो स्थिति बनी है उसके बाद सुरक्षा प्रदान करना शासन की जिम्मेदारी हो जाती है। वहीं भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सजंय सिंह ने सीएम बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य है, जहां पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कानून देश में नजीर बनेगा। वहीं राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज हसन ने गरियाबंद जिले के 45 में से 32 पत्रकारों पर हुए अलग अलग एफआईआर पर भी सीएम बघेल से कमेटी बनाकर जांच करवाने का अनुरोध किया। साथ ही भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे ने सीएम भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पत्रकार सुरक्षा कानून देश में नजीर बनेगा। और देशभर के अन्य राज्यों को भी छत्तीसगढ़ के इस पत्रकार सुरक्षा कानून मॉडल को लागू करना चाहिए जिससे देशभर के पत्रकार निर्भीक होकर जनता की मुखर हो कर उठा सके। वहीं भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, दुर्ग विधायक अरुण वोरा, का भी आभार जताया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार मोहसिन अली, झारखंड के अध्यक्ष अमरकांत सिंह,छत्तीसगढ़ इकाई के महासचिव मनीष वोरा, उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे, कोषाध्यक्ष गंगेश द्विवेदी, सचिव, विश्वनाथ साहू, सचिव पवन सिंह ठाकुर, विक्की पंजवानी, कोरिया जिला अध्यक्ष सरवर अली, धीरेंद्र विश्वकर्मा, रायपुर जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, कोषाध्यक्ष अमित बाघ, रायगढ़ जिला अध्यक्ष संतोष पुरुषवानी,बालोद जिला अध्यक्ष सलीम चौहान, बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, वरिष्ठ पत्रकार राजेश अग्रवाल, मोहन तिवारी, नदीम मेमन, संतोष महानंद सहित गरियाबंद, दुर्ग, धमतरी, कोंडागांव, बलरामपुर के पत्रकारगण मौजूद रहे।

Advertisement

बॉक्स

*प्रदेश अध्यक्ष चौबे ने सौंपा पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना का स्मरण पत्र एवम प्रारूप*

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे ने मुख्यमंत्री को पत्रकार स्वास्थ बीमा योजना का स्मरण पत्र सौंपा। स्मरण पत्र के साथ संघ की ओर से तैयार पत्रकार स्वास्थ बीमा योजना का प्रारूप एवं मध्य प्रदेश में लागू पत्रकार स्वास्थ्य एवम दुर्घटना बीमा का प्रारूप भी सौंपा। उल्लेखनीय है कि

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से 16 अगस्त 2022 को आयोजित श्रमवीर सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लाने की घोषणा की थी। संघ की ओर से उन्हें इस हेतु एक मांगपत्र भी इस कार्यक्रम में सौंपा गया था। मुख्यमंत्री बघेल ने आज स्मरण पत्र स्वीकार कर इसके लिए भी प्रयास करने का आश्वासन दिया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.06.2026 - 19:33:19
Privacy-Data & cookie usage: