कुदरगढ़ महोत्सव में एसईसीएल ने बढ़ाया सहयोग का हाथ…

www.khabarwala.news

schedule
2023-03-22 | 12:29h
update
2023-03-22 | 12:29h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कुदरगढ़ महोत्सव में एसईसीएल ने बढ़ाया सहयोग का हाथ…

raipur@khabarwala.news

सूरजपुर/22 मार्च 2023 : एसईसीएल बिश्रामपुर ने कुदरगढ़ महोत्सव 2023 के लिए 20 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।

Advertisement

गौरतलब है कि चैत्र नवरात्रि के अवसर पर कुदरगढ़ में 26 मार्च से 28 मार्च 2023 तक कुदरगढ़ महोत्सव मनाया जा रहा है इसके लिए एसईसीएल महाप्रबंधक अमित सक्सेना ने कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा को क्षेत्रीय विकास एवं प्रचार प्रसार मद से 20 लाख रूपये का चेक सौंपा। इस दौरान प्रबंधक कार्मिक श्री अनुपम दास, उप प्रबंधक श्री सतीश वर्मा उपस्थित थे।

इस दौरान एसईसीएल महाप्रबंधक श्री अमित सक्सेना ने लाइफ लाइन एक्सप्रेस के लिए सीएसआर मद से 4 लाख 93 हजार रूपए का चेक भी सौंपा। लाइफ लाइन एक्सप्रेस शिविर कमलपुर रेलवे स्टेशन में 25 फरवरी से 17 मार्च तक आयोजित किया गया था। शिविर में निर्धारित तिथि अनुसार आंख की जांच एवं मोतियाबिंद की सर्जरी, कान की जांच एवं कान की सर्जरी, मुड़े हुए पैर का परीक्षण एवं सर्जरी, कटे फटे होंठ की जांच एवं सर्जरी, दांत की जांच एवं उपचार किया गया। इसके अलावा स्तन एवं ग्रीवा कैंसर जागरूकता एवं परीक्षण कर निःशुल्क चिकित्सा सुविधा एवं उपचार किया गया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.09.2026 - 15:00:24
Privacy-Data & cookie usage: