जिले में अनेक ग्राम पंचायतों में आयोजित की जाएगी ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर…

www.khabarwala.news

schedule
2023-03-22 | 15:19h
update
2023-03-22 | 15:19h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
जिले में अनेक ग्राम पंचायतों में आयोजित की जाएगी ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

बालोद 22 मार्च 2023 : बालोद जिले में आयोजित की जा रही ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर के अंतर्गत 23 मार्च को बालोद जिले के अनेक ग्राम पंचायतों में ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा तोमर ने बताया कि इसके अंतर्गत गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत साजा, भटगांव, भुसरेंगा, अर्जुंदा तहसील के ग्राम पंचायत कमरौद, अर्जुनी टिकरी तथा गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोलिहामार, धानापुरी, कपरमेटा में ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए नोडल एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 14:16:17
Privacy-Data & cookie usage: