कल से चैत्र नवरात्रि शुरू, जानें कलश स्थापना की पूजा विधि…

www.khabarwala.news

schedule
2023-03-21 | 03:58h
update
2023-03-21 | 03:58h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कल से चैत्र नवरात्रि शुरू, जानें कलश स्थापना की पूजा विधि…

raipur@khabarwala.news

चैत्र नवरात्रि का कलश स्थापना विधि

चैत्र नवरात्रि मां देवी को पूरी तरह से समर्पित होते हैं. नवरात्रि के पहले ही दिन घटस्थापना यानी कलश स्थापना की जाती है.

यह दिन बेहद खास होता है.

कलश स्थापना शुरू करने से पहले सूर्य के उदय होने से पहले उठे और मां धरती का आशीर्वाद लेते हुए, नहाकर साफ कपड़ा पहने.

 

जिस जगह पर कलश को स्थापित करना है उस स्थान को साफ कर लें.

 

लाल रंग का कपड़ा बिछाकर मां देवी की प्रतिमा स्थापित करें.

 

कपड़े पर थोड़े चावल रख ले. एक छोटी सी मिट्टी के पात्र में जौ रख दें.

 

उस पात्र पर जल से भरा हुआ कलश स्थापित करें.

 

कलश पर स्वास्तिक बना लें और उसमें अक्षत, सिक्का, साबुत सुपारी डालकर पान के पत्ते रखें. एक नारियल ले उस पर चुनरी से लपेट लें उसे कलश से बांधे.

 

कलश के ऊपर उस नारियल को रख लें. इसके बाद दीपक, सिंदूर, अक्षत, दही, फूल, फल आदि का आह्वान करते हुए कलश की पूजा करें.

इस दिन मां देवी की पूजा तांबा की कलश से करें.

 

चैत्र नवरात्रि का शुभ मुहूर्त

 

चैत्र नवरात्रि का शुभ मुहूर्त (Chaitra Navratri 2023 Shubh Muhurat) 22 मार्च 2023 दिन बुधवार से सुबह 6 बजकर 30 मिनट से शुरू है और उसी दिन सुबह 7 बजकर 32 तक है. इस शुभ मुहूर्त में घट स्थापना यानी कलश स्थापना करना चाहिए.

Advertisement

 

मां शैलपुत्री का मंत्र (Maa Shailputri Mantra)

 

ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥

वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्.

वृषारुढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥

मां शैलपुत्री आरती (Maa Shailputri Arti)

 

शैलपुत्री माँ बैल असवार. करें देवता जय जय कार॥

शिव-शंकर की प्रिय भवानी. तेरी महिमा किसी ने न जानी॥

पार्वती तू उमा कहलावें. जो तुझे सुमिरे सो सुख पावें॥

रिद्धि सिद्धि परवान करें तू. दया करें धनवान करें तू॥

सोमवार को शिव संग प्यारी. आरती जिसने तेरी उतारी॥

उसकी सगरी आस पुजा दो. सगरे दुःख तकलीफ मिटा दो॥

घी का सुन्दर दीप जला के. गोला गरी का भोग लगा के॥

श्रद्धा भाव से मन्त्र जपायें. प्रेम सहित फिर शीश झुकायें॥

जय गिरराज किशोरी अम्बे. शिव मुख चन्द्र चकोरी अम्बे॥

मनोकामना पूर्ण कर दो. चमन सदा सुख सम्पत्ति भर दो॥

 

मां शैलपुत्री की पूजा का महत्व

 

जीवन के समस्त कष्ट क्लेश और नकारात्मक शक्तियों के नाश के लिए एक पान के पत्ते पर लौंग सुपारी मिश्री रखकर मां शैलपुत्री को अर्पण करें. मां शैलपुत्री की आराधना से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और कन्याओं को उत्तम वर मिलता है. नवरात्रि के प्रथम दिन उपासना में साधक अपने मन को मूलाधार चक्र में स्थित करते हैं. शैलपुत्री का पूजन करने से मूलाधार चक्र जागृत होता है और अनेक सिद्धियों की प्राप्ति होती है.

 

स्तुति: या देवी सर्वभू‍तेषु माँ शैलपुत्री रूपेण संस्थिता. नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥

कलश स्थापना की क्या है सामग्री

 

नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करें. ऐसा कहा जाता है कि 33 कोटि देवी-देवता कलश में होते हैं. कलश स्थापना के लिए थोड़ी सी मिट्टी, मिट्टी का ढक्कन, कलावा, नारियल, दीपक, अक्षत, हल्दी, तिलक, फूल माला, फल, मिठाई, रंगोली के लिए आटा, मिट्टी के ढक्कन, मां की प्रतिमा या तस्वीर रखने के लिए चौकी. चौकी पर लाल या फिर पीला कपड़ा पाठ के लिए दुर्गासप्तशती पुस्तक, दुर्गा चालीसा.

 

नवरात्रि पर आवश्यक पूजा सामग्री

 

नवरात्रि के समय मां दुर्गा का श्रृंगार किया जाता है. पूजा के लिए मां दुर्गा की तस्वीर या फिर प्रतिमा लें. इसके बाद बिंदी, सिंदूर, काजल, मेहंदी, लाल रंग का जोड़ा मंगल सूत्र, कमरबंद, चूड़ियां, बिछुआ, पायल आदि.

 

चैत्र नवरात्रि 2023 तिथि (Chaitra Navratri 2023 Tithi)

चैत्र नवरात्रि प्रथम दिन (22 मार्च 2023) – प्रतिपदा तिथि, मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना

चैत्र नवरात्रि दूसरा दिन (23 मार्च 2023) – द्वितीया तिथि, मां ब्रह्मचारिणी पूजा

चैत्र नवरात्रि तीसरा दिन (24 मार्च 2023) – तृतीया तिथि, मां चंद्रघण्टा पूजाचैत्र नवरात्रि चौथा दिन (25 मार्च 2023) – चतुर्थी तिथि, मां कुष्माण्डा पूजा

चैत्र नवरात्रि पांचवां दिन (26 मार्च 2023) – पंचमी तिथि, मां स्कंदमाता पूजा

चैत्र नवरात्रि छठा दिन (27 मार्च 2023) – षष्ठी तिथि, मां कात्यायनी पूजा

चैत्र नवरात्रि सातवां दिन (28 मार्च 2023) – सप्तमी तिथि, मां कालरात्री पूजा

चैत्र नवरात्रि आठवां दिन (29 मार्च 2023) – अष्टमी तिथि, मां महागौरी पूजा, महाष्टमी

चैत्र नवरात्रि नवां दिन (30 मार्च 2023) – नवमी तिथि, मां सिद्धीदात्री पूजा, दुर्गा महानवमी, राम नवमी(Ram Navami 2023) (दसवें दिन नवरात्रि व्रत का पारण किया जाएगा)

चैत्र नवरात्रि 2023 कब से? (Chaitra Navratri 2023 Date)

पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाई जाती है. चैत्र नवरात्रि के के पहले दिन घरों शुभ मुहूर्त में कलश स्थापित करते हैं. नौ दिन तक नौ देवी की विधि विधान से आराधना की जाती है. चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से शुरू हो रही है. नवमी तिथि 30 मार्च 2023 को है. 31 मार्च 2023 को दशमी के दिन व्रत का पारण किया जाएग.

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 21:37:41
Privacy-Data & cookie usage: