राशिफल 20 मार्च 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-03-20 | 03:07h
update
2023-03-20 | 03:07h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 20 मार्च 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि- आय की बढ़ोतरी देखी जा सकती है लेकिन मन किसी न किसी भ्रामक समाचार को लेकर परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय कह सकते हैं। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

 

वृषभ राशि- कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। पिता के सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार मध्यम देखा जाएगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

 

मिथुन राशि- अपमानित होने का भय सताएगा। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है व व्यापार भी मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। नीली वस्तु पास रखें।

 

कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम कहा जाएगा। लाल वस्तु पास रखें।

 

सिंह राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी की स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात में खलल पड़ सकती है। कोई आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम दिख रहा है। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा लेकिन पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

 

तुला राशि- प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। मन अवसादित रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार ठीक चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

 

वृश्चिक राशि- भूमि-भवन या वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य मध्यम है क्योंकि रक्तचाप की समस्या हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है व व्यापार भी अच्छा चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

 

धनु राशि- स्वास्थ्य मध्यम है। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि उनका स्वास्थ्य भी मध्यम है। भाइयों और मित्रों से कुछ अवसादित स्थिति बनेगी। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी सही है। लाल वस्तु दान करें।

 

मकर राशि- मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। अगर निवेश किया तो घाटा हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के बीच में फंसे रहेंगे। जरूरत की चीजों के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। भगवान गणेश को प्रणाम करते रहें।

 

मीन राशि- सिर के ऊपर या आंखों में चोट चपेट लग सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। थोड़ी दूरी का एहसास होगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। नीली वस्तु का दान करें और शिवजी का जलाभिषेक करें, शुभ होगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 01:58:58
Privacy-Data & cookie usage: